विश्व कप जीतने के बाद गौतम गंभीर को सौरव गांगुली ने किया सचेत, कहा- असली टेस्ट तो अभी बाकी है

Mar 14, 2026 11:23 am ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाले कोच गौतम गंभीर को पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सचेत किया है। उन्होंने कहा है कि उनके लिए असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले 2027 विश्व कप में होगी।

विश्व कप जीतने के बाद गौतम गंभीर को सौरव गांगुली ने किया सचेत, कहा- असली टेस्ट तो अभी बाकी है

हाल ही में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है। इस खिताबी जीत के साथ गौतम गंभीर भारतीय टीम के एकमात्र ऐसे कोच बन गए हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में टीम को चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 विश्व कप का खिताब जिताने में कामयाबी हासिल की है। टी-20 विश्व कप की जीत में मशगूल भारतीय टीम और कोच के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने सुझाव दिया है। उन्होंने भारतीय टीम को यहीं पर थमने के लिए नहीं, बल्कि सचेत हो जाने को कहा है।

2027 ODI वर्ल्ड कप में होगी असली परीक्षा

मनी कंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कहा, "व्हाइट बॉल में उनकी (गौतम गंभीर) असली परीक्षा 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली है। वहां की परिस्थितियां उनकी परीक्षा लेंगी, लेकिन मुझे विश्वास है कि उनके पास जो टीम है, उसमें वह इसमें सफल होंगे।" गांगुली ने यह भी कहा कि गंभीर और टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है।

टेस्ट क्रिकेट में बेहतर होने की जरूरत

सौरव गांगुली ने कहा, "रेड बॉल में, उन्हें बेहतर होने की जरूरत है। और ऐसा करने का तरीका विकेट के बारे में कम सोचना है। उन्हें अपने सिस्टम से विकेट निकालने की जरूरत है। इंग्लैंड सीरीज को लें। उन्हें घरेलू मैदान पर टर्नर पर खेलने की जरूरत नहीं है। अच्छे विकेट अच्छे परिणाम देंगे।"

उनके पास अच्छी टीम है और वे अच्छे कोच हैं

गांगुली ने भारतीय मुख्य कोच के प्रति अपना समर्थन भी जाहिर किया है। गांगुली ने कहा, "गौतम बहुत अच्छे कोच हैं। अगर आपको याद हो तो मैंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले कहा था कि आपको उन्हें कुछ समय देने की जरूरत है। व्हाइट बॉल के कोच के रूप में वह इन परिस्थितियों में बहुत अच्छे हैं। उनके पास बहुत अच्छी टीम है और वह बहुत अच्छे कोच हैं।" गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के समापन के बाद अपना ध्यान टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर केंद्रित करेंगे। उन्होंने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि वह वो रास्ता तलाशेंगे जिससे भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे।

बता दें कि भारतीय टीम ने हाल ही में पिछले ढाई साल के भीतर 2 टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तो अपने नाम किया है, लेकिन उसे 2023 के वनडे विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा था। वनडे विश्व कप का खिताब अभी भी ऑस्ट्रेलिया के पास है और वे 2027 के विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन होंगे। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया से ट्रॉफी छीनकर विश्व क्रिकेट में दबदबा स्थापित करने और व्हाइट बॉल क्रिकेट में एकछत्र राज स्थापित करने का मौका होगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।