हम इस फाइनल का रास्ता ढूंढ लेंगे, T20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय कोच ने सेट किया मुश्किल टारगेट

Mar 11, 2026 03:46 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारत की अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने पर नजर है। भारतीय टीम WTC के पिछले चक्र के फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

हम इस फाइनल का रास्ता ढूंढ लेंगे, T20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय कोच ने सेट किया मुश्किल टारगेट

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा है। भारत बतौर मेजबान और लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम है। भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत ने अपने लिए एक मुश्किल टारगेट सेट किया है। भारत की अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने पर नजर है। भारत ने 2019-2021 में डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला था लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारत 2021-2023 के चक्र में भी फाइनल में पहुंचा मगर ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली। वहीं, टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी के पिछले चक्र के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक को शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम से काफी उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि हम डब्ल्यूटीसी फाइनल का रास्ता ढूंढ लेंगे।

कोटक ने स्पोर्टस्टार से कहा, ''निश्चित रूप से बहुत प्रेशर है। लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में भी हमारी टीम शानदार है। मुझे लगता है कि कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो एक मैच हम हार गए थे, उसमें शुभमन की चोट भी एक वजह थी। हालांकि, यह बात सही है कि हम अच्छा नहीं खेले थे। हमें इसे मानना ​​होगा।'' गिल नवंबर 2025 में कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आयोजित पहले टेस्ट की पहली पारी में चोटिल हो गए थे। वह रिटायर्ड हर्ट होने के बाद दूसरी पारी में बैटिंग नहीं कर नहीं आए थे। कप्तान को दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया था।

बैटिंग कोच ने आगे कहा, ''हमारे खिलाड़ी भी इंसान हैं। उनका प्रदर्शन भी खराब हो सकता है। फिर अगले मैच में हम टॉस हार गए और चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं। इसलिए यह पचाना ​​मुश्किल था कि हम इस तरह दो टेस्ट मैच हार सकते हैं। हालांकि, मुझे विश्वास है कि हम लड़ते रहेंगे और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का रास्ता ढूंढ लेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपने प्लान पर अमल कर सकते हैं और अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।''

साउथ अफ्रीका के हाथों घर में टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में फिलहाल छठे स्थान पर है। मौजूदा चक्र में भारत ने नौ टेस्ट में से चार जीते हैं और चार गंवाए हैं जबकि एक ड्रॉ रहा। भारत का जीत का प्रतिशत 48.15 है। शुभमन अगुवाई वाली टीम ने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती और इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ कराई। भारत अब जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट खेलेगा, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। हालांकि, भारतीय टीम को इस मैच से श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज की तैयारी करने में मदद मिलेगी। भारत को डब्ल्यूटीसी में अगली सीरीज श्रीलंका के विरुद्ध खेलनी है। यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। श्रीलंका तालिका में चौथे नंबर पर है। उसके बाद शुभमन ब्रिगेड को अक्टूबर में न्यजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट मैच के लिए जाना है। न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।