टीम इंडिया को रगड़ने के बाद जय मूंदड़ा ETPL में खेलेंगे, जोंटी रोड्स की टीम का बने हिस्सा

Follow us on Google News
share

टीम इंडिया को रगड़ने के बाद जय मूंदड़ा यूरोपीय टी 20 प्रीमियर लीग (ETPL) में खेलते हुए नजर आएंगे। ईटीपीएल  का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक आयोजित होगा।

Jai Moondra ETPL Rotterdam Dockers

भारत पर ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत के नायक रहे आयरलैंड के युवा क्रिकेटर जय मूंदड़ा को गुरुवार को आयोजित यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले खिलाड़ी ड्राफ्ट (नीलामी) में रॉटरडम डॉकर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। लीग की छह फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट के दौरान कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के 12-12 खिलाड़ी शामिल थे। एम्स्टर्डम फ्लेम्स और रॉटरडम डॉकर्स ने नीदरलैंड के अधिकांश खिलाड़ियों को चुना, जबकि एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स और ग्लासगो कॉस्मिक ने स्कॉटलैंड के 12 में से नौ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, डबलिन गार्जियंस और बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के 12 में से सात खिलाड़ियों का चयन किया।

जय मूंदड़ा के जुड़ने पर जोंटी रोड्स गदगद

रॉटरडम डॉकर्स ने अपने पहले चयन के रूप में तेज गेंदबाज मूंदड़ा को टीम में शामिल किया। राजस्थान के मूंदड़ा ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' का पुरस्कार जीता था। डॉकर्स ने नीदरलैंड्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी माइकल लेविट, रियान क्लेन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार को टीम में शामिल किया। बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के अनुभवी पॉल स्टर्लिंग और उभरते बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज को अपनी टीम में शामिल कर अपनी ताकत बढ़ाई। रॉटरडम डॉकर्स के सह-मालिक जोंटी रोड्स ने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह जय मूंदड़ा ने अपनी पहचान बनाई है, उसे देखते हुए हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेहद उत्सुक थे। वह असाधारण क्षमता वाले प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं और हमें खुशी है कि हमने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया।''

दिग्गज अश्विन ने बताया ETPL का उद्देश्य

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ईटीपीएल में डबलिन गार्जियंस टीम की कप्तानी करेंगे। अश्विन के मुताबिक इस लीग का सबसे बड़ा उद्देश्य स्कॉटलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है। उन्होंने कहा, ''हम चाहते हैं कि यह लीग उन्हीं खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द विकसित हो। राहुल द्रविड़ और मैंने शुरुआत से ही इस सोच पर सहमति बनाई थी। हम ऐसी संस्कृति विकसित करना चाहते हैं, जहां हर खिलाड़ी हर दिन कुछ नया सीखकर आगे बढ़े।'' अश्विन ने खेल में परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने हाल में भारत की आयरलैंड के खिलाफ हार का उदाहरण देते हुए कहा कि परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना ही आधुनिक क्रिकेट की सबसे बड़ी चुनौती है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।