6 विश्व कप खेल चुकी क्रिकेट टीम को ICC ने किया सस्पेंड, सदस्यता संबंधी दायित्वों का किया था उल्लंघन
आईपीएल 2026 समाप्त होने के तुरंत बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपनी बोर्ड मीटिंग में कई अहम फैसले लिए हैं। इस दौरान मीटिंग में 6 विश्व कप में भाग लेने वाली टीम की सदस्यता निलंबित कर दी है। जानिए कौन सी है वह टीम और सदस्यता कैसिंल करने का क्या कारण रहा?

आईपीएल 2026 समाप्त होने के तुरंत बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपनी बोर्ड मीटिंग में कई अहम फैसले लिए हैं। इस दौरान मीटिंग में 6 विश्व कप में भाग लेने वाली टीम कनाडा की सदस्यता निलंबित कर दी है। हालांकि, इस निलंबन से विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं पर भाग लेने पर ढील रहेगी, इस पर पाबंदी नहीं लगाई गई है।
आईसीसी बोर्ड ने सोमवार को हुई मीटिंग में अहम फैसला लेते हुए कनाडा क्रिकेट टीम की सदस्यता निलंबित कर दी। आईसीसी ने बताया कि क्रिकेट कनाडा ने सदस्यता संबंधी कुछ गंभीर दायित्वों का उल्लंघन किया है, जिसके कारण यह फैसला लिया गया है। कनाडा में भारतीय उपमहाद्वीप के कई खिलाड़ी हैं, जिनमें मुख्य रूप से भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं, ऐसे में यह फैसला अहम माना जा रहा है।
ऐसी खबरें हैं कि स्थानीय शासी निकाय में कुछ गंभीर प्रशासनिक समस्याएं हैं। हालांकि, आईसीसी ने इसके सटीक कारण नहीं बताए हैं। हालांकि, आईसीसी ने पुष्टि की है कि कनाडा की टीम भविष्य में होने वाले आईसीसी आयोजनों में भाग लेने के लिए पात्र बनी रहेगी। पिछले साल क्रिकेट यूएसए को भी निलंबित कर दिया गया था। आईसीसी बोर्ड ने सदस्यता दायित्वों के गंभीर उल्लंघन के कारण क्रिकेट कनाडा को तत्काल प्रभाव से आईसीसी की सदस्यता से निलंबित करने का फैसला लिया है।
यह निर्णय लेते समय आईसीसी बोर्ड ने इस बात का खास ध्यान रखा है कि प्रशासनिक उलझनों और नियमों में तब्दीली के कारण कनाडा के राष्ट्रीय खिलाड़ियों के करियर ग्रोथ पर इसका खास असर ना पड़े। प्रसाशनिक मुद्दों का उन पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई असर ना पड़े, उनका नुकसान ना हो। इसे संकल्प को मद्देनजर रखते हुए निलंबन की अवधि के दौरान कनाडाई राष्ट्रीय प्रतिनिधि टीमें आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पात्र बनी रहेंगी।
इस फैसले के बाद अब राष्ट्रीय टीमों की निरंतर भागीदारी और विकास को समर्थन देने के लिए क्रिकेट कनाडा को आईसीसी प्रबंधन की देखरेख में केवल अनुमोदित राष्ट्रीय टीम कार्यक्रमों के लिए एक नियंत्रित वित्तपोषण तंत्र के माध्यम से आईसीसी से धन प्राप्त करने की अनुमति दी जाएगी। आईसीसी ने कहा, “आईसीसी क्रिकेट कनाडा को कुछ शर्तें भी सौंपेगी जिनका उद्देश्य बोर्ड द्वारा पहचाने गए शासन और प्रशासनिक मुद्दों का समाधान करना है। आईसीसी प्रबंधन के सहयोग से आईसीसी सामान्यीकरण समिति इन शर्तों की प्रगति पर नजर रखेगी और सदस्यता की बहाली तभी होगी जब बोर्ड संतुष्ट हो जाएगा कि सभी शर्तें पूरी तरह से पूरी हो गई हैं।”
6 विश्व कप खेल चुकी है कनाडा की टीम
बता दें कि कनाडा ने पिछले दो टी20 विश्व कप में भाग लिया है। यानी 2024 और 2026 टी-20 विश्व कप टीम का कनाडा हिस्सा रही है। इस टीम ने चार वनडे विश्व कप भी खेले हैं। कनाडा की टीम ने साल 1979, 2003, 2007 और 2011 में वनडे विश्व कप में शिरकत की थी। क्रिकेट कनाडा को 1968 में आईसीसी की एसोसिएट सदस्यता मिली थी।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



