Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़After Rohit Sharma Hardik Pandya is the second big star to comply with BCCI diktat no clarity on virat kohli
रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या दूसरे स्टार क्रिकेटर जो BCCI की नसीहत मानेंगे, कोहली का कुछ तय नहीं

रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या दूसरे स्टार क्रिकेटर जो BCCI की नसीहत मानेंगे, कोहली का कुछ तय नहीं

संक्षेप:

स्टार खिलाड़ियों के डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने पर बीसीसीआई के जोर देने का  असर दिखने लगा है। महान बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के संकेत दिए हैं। अब हार्दिक पांड्या भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे। हालांकि विराट कोहली घरेलू क्रिकेट खेलेंगे या नहीं, ये तय नहीं है।

Nov 13, 2025 02:32 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट में काफी समय से ये ट्रेंड रहा है कि स्टार खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट को कोई खास तवज्जो नहीं देते। घरेलू क्रिकेट में खेलना जैसे वो खुद की तौहिन समझते हैं। उसमें खेलने वालों को जैसे छोटे-मोटे क्रिकेटर समझते हैं और खुद को ऐसा स्टार जिसका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जैसे जन्मसिद्ध अधिकार हो। इसी ट्रेंड को बदलने के लिए बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाते हुए स्टार खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर दे रखा है। इसका असर भी दिख रहा है। महान बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के संकेत दिए हैं। अब हार्दिक पांड्या भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे। हालांकि एक और महान बल्लेबाज विराट कोहली बीसीसीआई की ये नसीहत मानेंगे या नहीं, ये अभी साफ नहीं है। वह आजकल भारत में रहते भी नहीं हैं। परिवार के साथ लंदन उनका ठिकाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हार्दिक पांड्या चोट की वजह से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। अब वह इसी महीने क्रिकेट के मैदान पर बहुप्रतीक्षित वापसी के लिए तैयार हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोहित शर्मा के बाद वह दूसरे बड़े स्टार खिलाड़ी हैं जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट का रुख किया है।

एक दिन पहले ही रोहित शर्मा ने कथित तौर पर विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अभी शर्मा की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। जहां तक विराट कोहली की बात है तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वह अभी लंदन में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें:हार्दिक पांड्या की वापसी की डेट लगभग कन्फर्म, जानिए किस दिन लौटेंगे मैदान पर?

हार्दिक पांड्या की बात करें तो यह स्टार ऑलराउंडर अभी बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब वह चोट से उबर चुके हैं और मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 32 साल का ये ऑलराउंडर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 26 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ बड़ौदा के पहले मैच में खेलते नजर आएंगे। अगर तब तक उनकी फिटनेस में थोड़ी-बहुत कसर बाकी रह जाती है तब वह बड़ौदा के दूसरे मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। इस वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे। इतना ही नहीं, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज में भी इसी वजह से नहीं खेल पाए थे। पिछले कुछ हफ्तों से वह बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में एक्सपर्ट्स की देखरेख में रिकवरी कर रहे हैं। एक बार जब उन्हें सेंटर ऑफ एक्सिलेंस से 'रिटर्न टु प्ले' (RTP) का क्लियरेंस पा जाते हैं यानी खेलने के लिए फिट का प्रमाणपत्र पा जाते हैं तो वह बेंगलुरु से सीधे हैदराबाद अपनी टीम टीम बड़ौदा में शामिल होने के लिए पहुंच जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं? MCA का चौंकाने वाला जवाब

हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज के लिए चुना जाएगा या नहीं, ये इस पर निर्भर करेगा कि वह चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं या नहीं। ऐसे में अगर वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उनकी दावेदारी मजबूत होगी।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |