टेस्ट मैच और ODI सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश ने की वापसी, टी-20 में जिम्बाब्वे को 2-1 से रगड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश ने टेस्ट मैच और वनडे सीरीज की हार का बदला ले लिया है। 2-1 से वनडे सीरीज हारने और 1 मात्र टेस्ट मैच को गंवाने के बाद अब उसने जिम्बाब्वे को टी-20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त दे दी है। टूर की सकारात्मक वापसी की है।

zim vs ban t20 series
बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया

बांग्लादेश का जिम्बाब्वे दौरा आज खत्म हो गया है। इस दौरे में वैसे तो पड़ोसी देश की टीम को ओवरऑल निराशा हाथ लगी है, लेकिन टी-20 सीरीज को जीत के साथ खत्म करके कुछ सकारात्मकता भी वासस आई है। जिम्बाब्वे दौरे में बांग्लादेश की टीम ने 1 टेस्ट मैच, 3 मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली। एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हार झेलनी पड़ी। जिम्बाब्वे ने उन्हें पारी और 85 रनों से शिकस्त दी। वनडे सीरीज में भी बांग्लादेश की टीम को निराशा हाथ लगी। टीम 2-1 से वनडे सीरीज भी हार गई। इसके बाद टी-20 सीरीज में भी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, दूसरे मैच से वापसी की और उस मुकाबले में जीत हासिल की। बल्कि तीसरे मैच में भी जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज को 2-1 से कब्जे में ले लिया।

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी-20 मैच का पूरा विवरण

शनिवार, 19 जून को खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए और बांग्लादेश को 144 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान लड़खड़ाई जरूर, लेकिन आखिरी ओवर में मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच में जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 47 रनों की पारी खेली। डियोन मार्यस ने 53 गेंदों में 73 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका और टीम 20 ओवर में 143 तक ही पहुंच सकी। बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद सैफुद्दीन ने 2 विकेट लिए। मेहदी हसन, रिशाद हुसैन और अब्दुल गफ्फार सकलैन को 1-1 विकेट मिले। ब्रैंड इवांस रन आउट हुए थे। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चार रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गिर गया। हालांकि, तमजीद हसन तमीम ने एक छोर संभाले रखा और 66 रन 58 गेंदों में बनाए। टीम को जिताकर नॉटआउट पवेलियन लौटे। तोहीद हृदोय ने 24, परवेज हुसैन एमोन ने 24 रनों की पारी खेली। यासिर अली ने 10 रन बनाए। बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया और ना सिर्फ मैच जीता बल्कि सीरीज भी अपने नाम कर ली। तमजीद हसन तमीम को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

ट्रॉफी के साथ बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदोय
Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।