जिम्बाब्वे से ODI सीरीज और टेस्ट हारने के बाद बांग्लादेश को टी-20 मैच में मिली जीत, मेजबान टीम को 34 रनों से हराया
तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 34 रनों से हरा दिया है। सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अंतिम मैच निर्णायक होगा।

इधर भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है उधर बांग्लादेश की क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जिम्बाब्वे में बांग्लादेश की टीम एक टेस्ट मैच और तीन वनडे और तीन T20 मैचों की सीरीज के लिए गई है। जहां पर टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जा चुकी है। एकमात्र खेले गए टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रनों से हार थमाई थी। उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसे जिम्बाब्वे ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। अब तीन मैचों की T20 सीरीज 15 जुलाई से शुरू हुई है जिसका पहला मुकाबला मेजबान टीम ने जीता, लेकिन दूसरे मैच में आखिरकार बांग्लादेश को जीत मिली है। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में बांग्लादेश ने मेजबान टीम जिम्बाब्वे को 34 रनों से दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हरा दिया है। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 19.4 ओवर में 152 रनों के स्कोर पर सिमट गई।
जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश मैच का पूरा विवरण
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश की ओर से सैफ हसन ने 55 और तनजीद हसन तमीम ने 58 रन बनाए। यासिर अली ने 22 रन और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 31 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे के नवारगा को दो, सिकंदर राजा को एक और ब्रैड इवांश को दो विकेट हासिल हुए। 187 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बन सका। कप्तान सिकंदर राजा ने 28, रयान बर्ल ने 29 और ब्रैड इवांश ने 25 रनों की पारी खेली। नवारगा ने आखिर में 15 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में 152 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह बांग्लादेश ने मुकाबले को 34 रनों से अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की ओर से मेहंदी हसन ने चार ओवर में 24 रन देखकर तीन विकेट लिए, नाहिद राणा को एक विकेट मिला। मोहम्मद सैफुद्दीन ने एक विकेट हासिल किया। रिशाद हुसैन को चार विकेट हासिल हुए, जबकि सैफ हसन ने एक विकेट लिया। मोहम्मद सैफुद्दीन को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने बल्लेबाजी से 10 गेंदों में 31 रन 310 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। और गेंदबाजी में 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया। टेस्ट मैच और वनडे सीरीज हारने के बाद अब बांग्लादेश ने दूसरा T20 मैच जीतकर एक-एक की बराबरी कर ली है। ऐसे में तीसरा और आखिरी मुकाबला निर्णायक साबित होगा।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



