टीम इंडिया को रिकॉर्ड 8वां एशिया कप जिताने के बाद हरमनप्रीत कौर बोलीं- हम अपने मानकों पर…

Bhasha, दुबई
Follow us on Google News
share

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप का खिताब रिकॉर्ड 8वीं बार जीता है। इस पर उन्होंने कहा है कि हम अपने मानकों पर खरे उतरे। 

Harmanpreet Kaur
हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय टीम की तारीफ की, जिसने रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप जीता है। हरमन ने रविवार को मैच के बाद कहा कि श्रीलंका को 72 रन से हराकर एशिया कप का खिताब जीतना टीम के लिए तय किए गए ऊंचे मानकों पर लगातार खरा उतरने का नतीजा है। शेफाली वर्मा (68) और स्मृति मंधाना (59) के शानदार अर्धशतकों के बाद श्री चरणी (20 रन पर चार विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मैच में बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने पिछले सत्र के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला लेते हुए आसानी से खिताब वापस हासिल किया।

हरमनप्रीत ने कहा, ''हमने अपने लिए कुछ बहुत ऊंचे मानक तय किए थे और हमें हर दिन उन पर खरा उतरना था। जिस तरह से हम सभी ने मिलकर प्रदर्शन किया, उससे मैं काफी खुश हूं। हम जानते हैं कि हमारे अंदर कितनी क्षमता है और हमारे पास एक शानदार टीम है। हमने अपने तय मानकों के अनुरूप खेला, क्योंकि यहां आने से पहले हमने इसी बारे में चर्चा की थी। हमारे कुछ मानक हैं और हमें हर दिन उन पर खरा उतरना है।''

कप्तान ने आगे कहा, ''हम सभी के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। लड़कियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में 184 रन का स्कोर खड़ा करना बड़ी बात है।'' सलामी बल्लेबाजों शेफाली और मंधाना की तारीफ करते हुए हरमनप्रीत ने कहा, ''हम सभी जानते थे कि वापसी करना आसान नहीं होगा, लेकिन हमारी सलामी बल्लेबाजों ने हमारे लिए शानदार काम किया। स्मृति और शेफाली ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह बेहतरीन था।'' उन्होंने कहा, ''शेफाली का टूर्नामेंट बहुत अच्छा रहा। उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान करते देखना अच्छा लगा। ''

कोच ने भी खिलाड़ियों की सराहना

मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने भी टीम के मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने शेफाली की आक्रामकता, मंधाना की शैली और टीम के तीन प्रमुख स्पिनरों के योगदान को जीत में अहम बताया। मजूमदार ने मैच के बाद कहा, ''सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ पर बेहद गर्व है। आज पिच शानदार था और हमने उसका अच्छा फायदा उठाया। हमारी बल्लेबाजी बहुत मजबूत रही और हमने बहुत अच्छी शुरुआत की।''

उन्होंने कहा, ''पूरे टूर्नामेंट के दौरान पिच थोड़ी धीमी रही और गेंद काफी टर्न हुई। इसलिए बड़ा स्कोर बनाकर उसका बचाव करना हमारी रणनीति थी। हमारे पास तीन शानदार स्पिनर थे और यही हमारी रणनीति थी।'' शेफाली और मंधाना की सलामी जोड़ी के बारे में मजूमदार ने कहा कि दोनों की अलग-अलग शैली एक-दूसरे की पूरक है। उन्होंने कहा, ''यह बाएं औश्र दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन है। शेफाली की अपनी शैली है। उनकी ताकत और आक्रामकता विपक्षी टीम को दबाव में डाल देती है। स्मृति में शानदार सहजता है और दोनों एक-दूसरे की शैली की पूरक हैं।''

भारत को 183 रन तक पहुंचाने में पांच गेंद में चौका और छक्का लगाकर नाबाद 15 रन बनाने वाली 18 वर्षीय जी कमालिनी ने कहा कि उनके लिए यह जीत खास है। कमालिनी ने कहा, ''यह बिल्कुल अलग एहसास है। मैं 18 साल की हूं और टीम में कई सीनियर खिलाड़ी हैं। मैंने उनसे मानसिक रूप से बहुत कुछ सीखा है। सीनियर खिलाड़ियों का रवैया यह है कि वे 100 रन पर आउट हों या शून्य पर, उनका मानसिक संतुलन एक जैसा रहता है। मैंने उनसे यही सीखा है।''

भारत के लिए अपना पहला बड़ा टूर्नामेंट खेल रहीं मध्यम गति की गेंदबाज नंदनी शर्मा ने कहा कि टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और उन्होंने क्रांति गौड़ के साथ अपनी गेंदबाजी साझेदारी की योजना के लिए टीम के साथियों और सहयोगी स्टाफ को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ''भारत के लिए यह मेरा पहला बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए बहुत अच्छा लग रहा है। इसका श्रेय मेरी टीम की साथियों और सहयोगी स्टाफ को जाता है। उन्होंने स्पष्ट योजनाएं बनाई थीं। सभी का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। अब हमारा ध्यान अभ्यास पर रहेगा और उम्मीद है कि हम एशियाई खेलों में भी जीत हासिल करेंगे।''

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने प्रशंसकों को शानदार माहौल बनाने का श्रेय दिया और कहा कि कुछ विकेट हासिल करने के बाद टीम को भरोसा था कि वह अपने स्कोर का बचाव कर लेगी। ऋचा ने कहा, ''प्रशंसकों ने जिस तरह हमारा समर्थन किया और उत्साह बढ़ाया, उससे माहौल शानदार रहा। शुरुआत में गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आ रही थी लेकिन बाद में पिच धीमी होने लगी। हमारे बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और हमें पता था कि अगर हम दो विकेट हासिल कर लें तो उन्हें रोकने में सफल रहेंगे।''

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रिकॉर्ड 8वां एशिया कप जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर बोलीं- हम अपने मानकों पर…