जसप्रीत बुमराह के बाद बिगड़ी इस खिलाड़ी की तबीयत, वॉशिंगटन सुंदर को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

Feb 08, 2026 10:18 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जसप्रीत बुमराह बीमार होने की वजह से यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं खेल पाए। अब खबर है कि अभिषेक शर्मा की तबीयत भी खराब हो गई है। अभिषेक यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करने नहीं उतरे।

जसप्रीत बुमराह के बाद बिगड़ी इस खिलाड़ी की तबीयत, वॉशिंगटन सुंदर  को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज तो जीत के साथ हुआ, मगर खिलाड़ियों का चोटिल और बीमार पड़ने का सिलसिला जारी है। जसप्रीत बुमराह बीमार होने के कारण यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं खेल पाए थे, वहीं अब खबर है कि टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी बीमार पड़ गया है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया का धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा है। अभिषक शर्मा यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए, इसके बाद वह मैदान पर दिखाई नहीं दिए। अभिषेक शर्मा ने एक भी ओवर फील्डिंग नहीं की, यहां तक वह मैच के बाद यूएसए के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने तक बाहर नहीं आए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। साथ ही सूर्या ने वॉशिंगटन सुंदर को लेकर एक गुड न्यूज दी है।

सूर्यकुमार यावद ने मैच के बाद कहा, "बुमराह को मौसम की वजह से तेज बुखार था, अभिषेक की तबीयत भी खराब है।"

हालांकि, मोहम्मद सिराज ने बताया कि अभिषेक का पेट खराब था, लेकिन उन्होंने नामीबिया के खिलाफ अगले मैच में उनकी वापसी का भरोसा दिलाया।

सिराज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सब ठीक है। उसका पेट थोड़ा खराब था, इसलिए वह फील्डिंग करने नहीं आया। वह अगले मैच में वापस आएगा और बल्ले से अपना जादू दिखाएगा।"

वॉशिंगटन सुंदर कब टीम के साथ जुड़ेंगे

टीम इंडिया का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वॉशिंगटन सुंदर दिल्ली में भारतीय स्क्वॉड से जुड़ेंगे।

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में सूर्या ने कहा, "वॉशी (वॉशिंगटन सुंदर) दिल्ली में हमसे जुड़ रहे हैं। वह ठीक हैं। सब कुछ ठीक है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।