भारत से रगड़ा खाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? कहा- हमें इससे निपटना होगा
भारत से करारी हार मिलने के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को इस हार का जिम्मेदार बताया है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बात करते हुए सलमान अली आगा ने कहा कि हमारे स्पिनरों का दिन अच्छा नहीं रहा। कुछ जगहों पर उनका प्रदर्शन खटास भरा रहा।

रविवार कोलंबों में खेले गए महा- मुकाबले में भारत के हाथों पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच को एकतरफा बना दिया और गेंद और बल्ले दोनों से हावी होते हुए पाक टीम को 61 रनों से हरा दिया। इस बड़ी हार के बाद पाकिस्तान का विश्व कप में लगातार दो जीत का विजय रथ रुक गया है और उसे सुपर 8 में पहुंचने के लिए अपना अगला मैच जीतना अनिवार्य होगा।
भारत से करारी हार मिलने के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को इस हार का जिम्मेदार बताया है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बात करते हुए सलमान अली आगा ने कहा कि "हमारे स्पिनरों का दिन अच्छा नहीं रहा। कुछ जगहों पर उनका प्रदर्शन खटास भरा रहा। हमें अपने स्पिनरों पर भरोसा है, उन्होंने पिछले छह महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है।" इस बयान से आगा कि आज के मैच में स्पिनर द्वारा अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने को लेकर निराशा साफ झलक रही है, हालांकि, उन्होंने अपने स्पिनर्स पर भरोसा भी जताया है।
अपने बल्लेबाजी पर बात करते हुए पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि "पावरप्ले में बल्लेबाजी करते हुए हमने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए। पहली पारी में पिच चिपचिपी थी, गेंद भी अच्छी तरह से ग्रिप कर रही थी।" उन्होंने कहा- गेंदबाजी में हमारा प्रदर्शन खटास भरा रहा। दूसरी पारी में पिच पहली पारी की तुलना में बेहतर खेली।"
सलमान अली आगा ने भारत पाकिस्तान मैच में दबाव पर बात करते हुए कहा कि "इस तरह के मैचों में भावनाएं हमेशा ही तीव्र होती हैं। हमें इससे निपटना होगा। हमने ऐसे काफी मैच खेले हैं।" अब पाकिस्तानी कप्तान का फोकस आगे के मैचों में है और टीम का मेन मकसद सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना है। उन्होंने कहा- "दो दिन बाद हमारा अगला मैच है, हमें उस पर ध्यान देना होगा। हमें वह मैच जीतना होगा और सुपर एट्स के लिए क्वालीफाई करना होगा। फिर एक नया टूर्नामेंट शुरू होगा।"
कुल मिलाकर पाकिस्तान के कप्तान आज के मैच में अपने टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन खासकर गेंदबाजों के प्रदर्शन से निराश थे और उन्होंने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को भी मैच की हार के लिए जिम्मेदार माना है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों की सबसे बड़ी कमी को उजागर करते हुए कहा कि प्रेशर हैंडल करने की स्किल सीखनी होगी इससे टीम को निपटना होगा। यानी कप्तान आगा को भरोसा है कि पाकिस्तान की टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन टीम के खिलाड़ियों को प्रेशर हैंडल करना सीखना होगा।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



