पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद बोलीं हरमनप्रीत कौर, कहा- अपने स्तर को ऊंचा रखना बहुत जरूरी है

दुबई, पांच सितंबर (भाषा)
Follow us on Google News
share

महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हराने के बाद भारतीय कप्तान हरनमप्रीत कौर ने कहा कि अपने स्तर को ऊंचा रखना बहुत जरूरी होता है और मैं बहुत खुश हूं कि हमने विपक्षी टीम को किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी। पाकिस्तान की कप्तान और श्री चरणी ने क्या कहा यह भी पढ़िए।

harmanpreet kaur
हरमनप्रीत कौर (फाइल फोटो)

कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बात से बेहद खुश हैं कि भारत ने महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप चरण के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती और शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।

अपने स्तर को ऊंचा रखना बहुत जरूरी

श्री चरणी, प्रेमा रावत, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की स्पिन चौकड़ी ने पाकिस्तान को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में उसके अब तक के सबसे कम स्कोर 55 रन पर समेट दिया। भारत ने इसके बाद महज 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ''यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला था। हम आक्रामक रवैया अपनाने की बात करते हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। सभी गेंदबाज शानदार रहे। उन्होंने योजनाओं पर अमल किया, पिच को अच्छी तरह पढ़ा और उसी के अनुसार गेंदबाजी की।'' उन्होंने कहा, ''अपने स्तर को ऊंचा रखना बहुत जरूरी है। मुझे पता है कि यह टीम क्या कर सकती है। जहां तक तीन विकेट गंवाने की बात है, तो ऐसा हो सकता है। पाकिस्तान के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है।''

बतौर कप्तान 150 मैच खेलने पर क्या बोलीं कौर?

पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान अपना 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और पुरुष एवं महिला क्रिकेट में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं। उन्होंने कहा, ''मैं आभारी हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंचूंगी। (प्रशंसकों से) इसी तरह समर्थन करते रहिए। उम्मीद है कि मैं आगे भी अच्छा काम जारी रखूंगी।'' भारत की महिला टीम ने अब तक 228 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें हरमनप्रीत 205 मुकाबलों का हिस्सा रही हैं।

श्री चरणी ने क्या कहा?

चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लेने वाली युवा स्पिनर श्री चरणी ने अपनी सफलता का श्रेय गेंदबाजी कोच की सलाह को दिया। चरणी ने कहा, ''मैं बस अपनी मजबूती के हिसाब से और क्षेत्ररक्षण के मुताबिक गेंदबाजी करना चाहती थी। मैं गेंद पर ज्यादा रेव्स डालने की कोशिश करती हूं।'' टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 विकेट के आंकड़े से एक विकेट दूर चरणी ने कहा कि वह इस उपलब्धि को लेकर ज्यादा उत्साहित होकर रुकने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा, ''यह सामान्य बात है। मैं अपना अच्छा काम जारी रखना चाहती हूं।''

हार के बाद बोलीं पाकिस्तानी कप्तान, आखिरी मैच में अच्छा खेलेंगे

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद कहा कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत नहीं था, क्योंकि उनकी टीम के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण था। उन्होंने कहा, ''हमारी पारी में पूरी तरह पतन हो गया। विकेट नई थी और हम अधिक से अधिक रन बनाना चाहते थे, क्योंकि हमारी गेंदबाजी अच्छी है।'' फातिमा पाकिस्तान की एकमात्र गेंदबाज रहीं, जिन्होंने प्रभाव छोड़ा और भारत के तीन विकेट जल्दी चटकाए। उन्होंने कहा, ''मेरे तीन विकेट लेने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अपने आखिरी मुकाबले में अच्छी क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।''

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद बोलीं हरमनप्रीत कौर, कहा- अपने स्तर को ऊंचा रखना..