ऋषभ पंत का 21 गेंद तक नहीं खुला खाता, 22वीं बॉल स्टेडियम के बाहर हो गई गायब; देखिए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऋषभ पंत रविवार को श्रीलंका इलेवन के खिलाफ मुकाबले में 21 गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सके थे। आक्रामक बैटिंग के लिए मशहूर पंत ने 22वीं गेंद पर इतना लंबा छक्का मारा, जिससे गेंद ही गायब हो गई।

Rishabh pant
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मुकाबले की पहली पारी में सस्ते में आउट हो गए थे और दूसरी पारी में भी उनकी शुरुआत बहुत धीमी हुई। शनिवार को पंत खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे थे, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हुई थी। हालांकि रविवार को उन्होंने काफी संभलकर शुरुआती की और 22वीं गेंद पर खाता खोलने में सफल रहे। उन्होंने बाउंड्री के साथ पारी में पहला रन बनाया। लेकिन उनके इस शानदार छक्के के कारण गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई और कुछ देर ढूंढने के बाद भी नहीं मिली।

ऋषभ पंत ने छक्के के साथ खोला खाता

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोलंबो में खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में 5 गेंद में दो रन ही बना सके। उन्हें मेंडिस ने आउट किया। हालांकि दूसरी पारी में उनका अलग अंदाज दिखा। वह 21 गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सके थे। लेकिन फिर 22 गेंद पर उन्होंने बेहतरीन छक्का मारा और अपना खाता खोला। हालांकि उनके इस शॉट से गेंद गायब हो गई। कुछ देर ढूंढने के बाद अंपायरों ने श्रीलंका की टीम को दूसरी गेंद सौंपी। इसके बाद पंत ने कुछ और बड़े शॉट लगाए।

शुभमन गिल ने भी की बैटिंग

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल रविवार को श्रीलंका इलेवन के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे। वह पहली पारी में चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे। वहीं इस मैच में उनकी जगह केएल राहुल की कप्तानी की। गिल को तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच से पहले नेट सेशन में बैटिंग करते समय चोट लगी थी, जिसके कारण वह शुरुआती दो दिन मैदान पर नहीं उतरे। हालांकि दूसरी पारी के दौरान वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे और कुछ बेहतरीन शॉट भी खेले। भारतीय बल्लेबाज ने 54 गेंद में 44 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाया।

श्रीलंका ने भारत को दिया 207 रनों का टारगेट

श्रीलंका इलेवन ने शनिवार को एक मात्र अभ्यास टेस्ट मैच के दूसरे दिन आठ विकेट पर 363 रन पर पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में भारतीय टीम ने देवदत्त पडिकल के नाबाद 142 रनों की बदौलत छह विकेट पर 357 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 200 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य मिला। भारत के लिए जडेजा और गुरनूर ने 2-2 विकेट लिए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऋषभ पंत का 21 गेंद तक नहीं खुला खाता, 22वीं बॉल स्टेडियम के बाहर हो गई गायब