अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि, यूएई में आयोजित करेगा ODI ट्राई सीरीज, खेले जाएंगे और भी अहम मैच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान अक्टूबर और नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में एक बड़े मल्टी-फॉर्मेट कार्यक्रम में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगा। इसमें कुल- मिलाकर दो महीने के समय में 10 मैच खेले जाएंगे। कब कौन सा मैच किस टीम के खिलाफ किस फॉर्मेट में होगा पूरा पढ़िए।

Afghanistan Cricket Team
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

अफगानिस्तान अक्टूबर और नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में एक बड़े मल्टी-फॉर्मेट कार्यक्रम में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगा। इसमें बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। जिम्बाब्वे- अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली जाएगा। साथ ही अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट शृंखला भी खेली जाएगी। अफगानिस्तान के लिए न्यूट्रल वेन्यू पर त्रिकोणीय शृंखला और अन्य सीरीजों का होस्ट बनना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इन तारीखों को खेले जाएंगे मुकाबले

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 से 13 अक्टूबर तक अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी, जिसके बाद तीनों देश 17 से 23 अक्टूबर के बीच वनडे ट्राई-नेशन सीरीज के लिए एक साथ आएंगे। जिम्बाब्वे 17 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद 19 अक्टूबर को उसका सामना मेजबान अफगानिस्तान से होगा। इसके बाद अफगानिस्तान और बांग्लादेश 21 अक्टूबर को लीग के अंतिम मुकाबले में आमने-सामने होंगे। शीर्ष दो टीमें 23 अक्टूबर को फाइनल में पहुंचेंगी। ट्राई-सीरीज़ के बाद अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए सबसे छोटे प्रारूप में खेलेंगे। इसके बाद दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ दौरा समाप्त होगा। यह टेस्ट सीरीज 5-9 नवंबर और 13-17 नवंबर तक चलेगी।

तीनों देशों के क्रिकेट प्रतिनिधियों ने जताई खुशी

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने कार्यक्रम की पुष्टि का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "हम अफगानिस्तान राष्ट्रीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस महत्वपूर्ण दौर की पुष्टि करते हुए प्रसन्न हैं। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ विभिन्न प्रारूपों में खेलना हमारे खिलाड़ियों को मूल्यवान प्रतिस्पर्धी अवसर प्रदान करेगा। हमारे समर्थकों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक रोमांचक दौर देखने को मिलेगा।" बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजाम उद्दीन चौधरी भी आगामी दौरे विशेष रूप से रेड बॉल वाले मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "टेस्ट मैच और त्रिपक्षीय शृंखला बांग्लादेश और अफगानिस्तान दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक दौर का वादा करते हैं। हम टेस्ट मैचों को बहुत महत्व देते हैं। यह हमारे खिलाड़ियों के लिए यूएई में पहली रेड बॉल से क्रिकेट खेलने और अफगानिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खुद को चुनौती देने का एक शानदार अवसर होगा।" जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी ने भी इसी भावना को व्यक्त करते हुए सभी प्रारूपों में अपनी टीम के विकास के लिए इस दौरे के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "जिम्बाब्वे के लिए यह एक महत्वपूर्ण दौरा है, जो हमारे खिलाड़ियों को तीनों प्रारूपों में उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिस्पर्धा प्रदान करेगा। वनडे ट्राई-सीरीज में हमें दो मजबूत टीमों के खिलाफ चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जबकि दो टेस्ट मैच विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि हम सबसे लंबे प्रारूप में नियमित अवसर तलाश रहे हैं।"

यूएई दौरे का पूरा शेड्यूल

सिंगल टेस्ट मैच

9-13 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश

वनडे ट्राई-नेशन सीरीज

17 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे

19 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे

21 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश

23 अक्टूबर: फाइनल

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज

27 अक्टूबर: पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच

29 अक्टूबर: दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच

1 नवंबर: तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टेस्ट सीरीज

5-9 नवंबर: पहला टेस्ट

13-17 नवंबर: दूसरा टेस्ट

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि, यूएई में आयोजित करेगा ODI ट्राई सीरीज