अफगानिस्तान वर्सेस श्रीलंका सीरीज को कर दिया पोस्टपोन, वेस्टर्न एशिया में मचा हुआ है बवाल
अफगानिस्तान वर्सेस श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। हालांकि, अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन मौजूदा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज 13 मार्च से शुरू नहीं हो पाएगी।

वेस्टर्न एशिया में मचे बवाल की आंच अब सीनियर मेंस क्रिकेट पर भी आ गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने वाली टीमों को घर वापसी में दिक्कत हुई। पाकिस्तान और इंग्लैंड की जूनियर टीमों के बीच यूएई में सीरीज को मैच में रोक दिया गया। महिला टीम भी यूएई नहीं आ सकी। अब अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच इसी महीने खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज को पोस्टपोन कर दिया गया है।
मिडिल ईस्ट और वेस्टर्न एशिया में इस समय हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। ऐसे में 13 मार्च से शारजाह में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज और इसके बाद दुबई में खेली जाने वाली इतने ही मैचों की वनडे सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। तनाव बढ़ने से UAE आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड या अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान इस सीरीज को लेकर जारी नहीं किया है, लेकिन ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पार्टियों के बीच इस बात पर सहमति बन गई है कि सीरीज आगे नहीं बढ़ सकती। दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। अफगानिस्तान की टीम सुपर 8 में जगह नहीं बना सकी थी, जबकि श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई थी।
यूएई के ऊपर से तो फ्लाइट भी नहीं उड़ रही हैं। हालांकि, दुबई से कुछ फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं और लैंड कर रही हैं, लेकिन कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर भी धमाका हुआ था। इसके बाद वहा से आवागमन रोक दिया था। यही वजह है कि कई टीमें अभी भारत में फंसी हुई हैं, जो टी20 विश्व कप 2026 खेल रही थीं। हालांकि, जल्द ही उन्हें अलग-अलग रूट्स से आईसीसी स्वदेश भेजने का प्लान बना चुकी है।
अफगानिस्तान वर्सेस श्रीलंका सीरीज कैंसिल होने का मतलब है कि इब्राहिम जादरान कैप्टेंसी डेब्यू नहीं कर पाएंगे, जबकि श्रीलंका की टीम के नए हेड कोच गैरी कर्स्टन को अपने पहले असाइनमेंट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। यह अकेला इंटरनेशनल असाइनमेंट नहीं है, जिसे पोस्टपोन किया गया है। इससे पहले UAE और ओमान ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के मैचों के लिए नेपाल नहीं जा पाए।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



