Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Afghanistan vs Bangladesh Highlights 3rd ODI AFG won by 200 runs Clean Sweep BAN by 3-0 mohammad nabi Bilal Sami
अफगानिस्तान ने उड़ाए बांग्लादेश के परखच्चे, 9 बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट; 200 रन से जीता मैच

अफगानिस्तान ने उड़ाए बांग्लादेश के परखच्चे, 9 बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट; 200 रन से जीता मैच

संक्षेप:

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 200 रनों से हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। अफगानिस्तान की जीत के हीरो बिलाल सामी रहे जिन्होंने 5 विकेट चटकाए। वहीं इब्राहिम जादरान ने 95 और मोहम्मद नबी ने 62 रनों की शानदार पारी खेली।

Oct 15, 2025 06:54 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम ने मंगलवार, 14 अक्टूबर की रात बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 200 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई। अफगानिस्तान की यह वनडे क्रिकेट दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले अफगानी टीम ने जिम्बाब्वे को 232 रनों से धूल चटाई थी। अफगानिस्तान की इस जीत के हीरो बिलाल सामी रहे जिन्होंने 5 विकेट चटकाए। वहीं इब्राहिम जादरान ने 95 और मोहम्मद नबी ने 62 रनों की शानदार पारी खेली। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 293 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में मोहदी हसन मिराज की टीम 93 रनों पर ही सिमट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:टेस्ट में 2023 से सबसे घटिया औसत से रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज; बाबर नंबर-1

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को उनके सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (42) और इब्राहिम जादरान (95) ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इसके बाद जादरान और सेदिकुल्लाह अटल के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। एक समय ऐसा था जब बांग्लादेश 32वें ओवर में पौने 200 के करीब था, तब ऐसा लग रहा था कि टीम 350 के स्कोर तक भी पहुंच सकती है। मगर मिडिल ऑर्डर के फ्लॉप होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

हालांकि 7वें नंबर पर बैटिंग करने आए मोहम्मद नबी ने 37 गेंदों पर 4 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 62 रनों की नाबाद धुआंधार पारी खेली और टीम को 293 के स्कोर तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:SL-NZ मैच रद्द होने से भारत को कैसा फायदा? रोमांचक हुई सेमीफाइनल की रेस

इस स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम के सलामी बल्लेबाज सैफ हसन को छोड़कर कोई भी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। सैफ हसन ने 43 रन बनाए वहीं बांग्लादेश की पूरी टीम 93 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश को ढेर करने का काम बिलाल सामी ने किया जिन्होंने 7.1 ओवर में 33 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए। मात्र दूसरा वनडे खेल रहे सामी का यह पहला 5 विकेट हॉल है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |