अफगानिस्तान के टेस्ट कप्तान ने ड्रॉ मैच को बताया जीत के बराबर, आप भी जानिए क्या कहा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच को मंगलवार को ड्रॉ पर खत्म कराया। इसे अफगानी कप्तान ने जीत के बराबर बताया है। उनका कहना है कि असल में यह ड्रॉ जीत के बराबर है।

Rahmat Shah
रहमत शाह

अफगानिस्तान की टेस्ट टीम के नए कप्तान रहमत शाह अपनी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार 13 अक्टूबर को समाप्त हुए एकमात्र टेस्ट मैच को ड्रॉ कराया। इतना ही नहीं, इस ड्रॉ को रहमत शाह ने जीत के बराबर बताया है, क्योंकि बांग्लादेश की टीम ने कुछ ही समय पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को उन्हीं के घर में हराया था। अफगानी कप्तान ने कहा है कि अबूधाबी की गर्मी में टेस्ट खेलना आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन टीम ने किया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह लंबे फॉर्मेट में टीम की प्रगति की निशानी है।

अफगानिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की। 92 ओवर तो अकेले आखिरी दिन अफगानी खिलाड़ियों ने खेले। गर्मी और उमस ने बल्लेबाजों की हालत खराब की हुई थी, लेकिन फिर भी वे अड़े रहे और मैच को ड्रॉ करा दिया। इसमें सेदिकुल्लाह अटल की शतकीय पारी और खुद कप्तान रहमत शाह का अर्धशतक शामिल था। आखिरी दिन बांग्लादेश को जीत के लिए 7 विकेट चाहिए थे और उन्हें इस मैच को जीतने का दावेदार बताया जा रहा था, लेकिन अफगानी लड़ाकों ने पूरी जान लगा दी और मैच ड्रॉ करा लिया।

जीत के बराबर है ड्रॉ मैच- कप्तान रहमत शाह

रहमत शाह ने मैच के बाद कहा, "असल में यह ड्रॉ जीत के बराबर है। हमारे लड़कों की बहुत अच्छी कोशिश रही। अगर आप देखें, तो हमने पहले से प्लान बनाया था। चाहे बॉलिंग डिपार्टमेंट हो या बैटिंग डिपार्टमेंट, हम उसी प्लान के हिसाब से चले। अगर रन चाहिए थे, तो हमने रन बनाए और अगर हमें समय बिताना था, तो हमने समय बिताया। इसीलिए हमारा नतीजा ड्रॉ की तरफ गया।"

रहमत ने T20 क्रिकेट से सबसे लंबे फॉर्मेट में जरूरी बदलाव का क्रेडिट सेदिकुल्लाह अटल को दिया। उन्होंने कहा, "सेदिकुल्लाह अटल T20 से फ्रेश होकर आए थे और जिस तरह से उन्होंने यहां अपना टेम्परामेंट बनाए रखा, टीम की जरूरतों को पूरा किया और उसे निभाया, उसी वजह से यह रिजल्ट मिला।" वहीं, अफगानिस्तान के बैटिंग कोच टोबी रेडफोर्ड ने क्रिकबज को बताया कि वह बैटिंग ऑर्डर के सभी खिलाड़ियों के योगदान से खुश हैं।

क्या था टीम का प्लान?

उन्होंने कहा, "एक टीम के तौर पर, मुझे खुशी हुई कि मैच में दो खिलाड़ियों ने सेंचुरी बनाईं और दूसरों ने हाफ-सेंचुरी और जरूरी पार्टनरशिप में योगदान दिया। आज टेल ने अच्छी और समझदारी से बैटिंग की। आज का प्लान लंबे समय तक बैटिंग करना और सब्र रखना था। अगर वे डॉट बॉल या मेडन फेंकते हैं तो परेशान नहीं होना था। कम समय में खेलना था जो मैनेजेबल हो और हमें पूरे दिन बैटिंग करने के हमारे गोल तक पहुंचा सके।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अफगानिस्तान के कप्तान ने ड्रॉ मैच को बताया जीत के बराबर, आप भी जानिए क्या कहा