टीम इंडिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, ये हैं टीम के कप्तान
टीम इंडिया के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है। 15 सदस्यीय टीम सिलेक्टर्स ने चुनी है, जबकि 3 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर भी भारत लाने का फैसला किया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने भारत के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड फाइनल कर दिया है। यह सीरीज 13 से 17 सितंबर, 2026 तक भारत में नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान के पास है। भारतीय टीम मेजबान होकर भी इस सीरीज में मेहमान टीम की तरह खेलेगी। इतिहास में पहली बार होगा, जब भारतीय टीम अपने घर पर ही मेहमान टीम होगी।
एसीबी ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जबकि 3 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर टीम में जगह दी है। इस सीरीज में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान होंगे। इब्राहिम जादरान पहली बार अफगानिस्तान के फुल टाइम कैप्टन के तौर पर उतरेंगे। 13 सितंबर को पहला मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 15 सितंबर को दूसरा और 17 सितंबर को सीरीज का आखिरी मुकाबला आयोजित होगा। अफगानिस्तान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर यानी 14 सितंबर को मैच खेलने का अनुरोध भारतीय बोर्ड ने किया था, लेकिन इस पर बात नहीं बनी। ऐसे में पुराने शेड्यूल के हिसाब से ही मैच खेला जाएगा।
नवीन उल हक की हो गई वापसी
तेज गेंदबाज नवीन उल हक की वापसी हो गए हैं, जो चोट से उबरने के बाद नेशनल सेटअप में लौटे हैं। स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उनकी वापसी से अफगानिस्तान का पेस अटैक मजबूत होगा, जिसमें पहले से फजलहक फारुकी, अब्दुल्लाह अहमदजई और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई हैं। ऑलराउंडर गुलबदीन नईब की भी वापसी हो गई है, जो थोड़ी बहुत गेंदबाजी में मदद करेंगे और मिडिल ऑर्डर को संभालेंगे।
नए खिलाड़ी को भी दिया मौका
विकेटकीपर बल्लेबाज नूर रहमान को पहली बार टीम में शामिल किया गया है, जो बैकअप विकेटकीपर होंगे, क्योंकि रहमानुल्लाह गुरबाज पहले से ही प्रमुख विकेटकीपर टीम के हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट और अफगानिस्तान की टी20 लीग में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम में राशिद खान, नूर अहमद और नांग्याल खारोटी जैसे अनुभवी स्पिन-बॉलिंग ग्रुप भी हैं, जबकि सीनियर ऑलराउंडर मोहम्मद नबी टीम को अतिरिक्त अनुभव और बैलेंस देते हैं।
अफगानिस्तान की टीम इस प्रकार है
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।
रिजर्व प्लेयर- इजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल और फरीद अहमद मलिक



