भारत में जिंदगी की जंग लड़ रहा अफगानी क्रिकेटर, अस्पताल की तस्वीरें हिलाकर रख देंगी!
शापूर जादरान की हालत नाजुक बनी हुई है। अफगानिस्तान का पूर्व तेज गेंदबाज जिंदगी की जंग लड़ रहा है। वह भारत में अस्पताल में भर्ती में हैं। शापूर ने 80 इंटरनेशनल मैच खेले।

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान भारत में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उनका लंबे समय से भारत में मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है। 38 वर्षीय शापूर की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। उनके लिए दुआओं का दौर जारी है। कई हफ्तों तक अस्पताल में भर्ती रहे शापूर की हालत में शुरुआत में सुधार के संकेत दिखे लेकिन बाद में फिर से भर्ती करना पड़ा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इलाज के लिए उनकी आर्थिक मदद की है। अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने कहा कि वह इस मुश्किल समय में शापूर की किसी भी मदद देने के लिए तैयार हैं। शापूर ने 2009 से 2020 के दौरान अफगानिस्तान के लिए 80 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने 44 वनडे में 43 और 36 T20I में 27 विकेट चटकाए।
अस्पताल की तस्वीरें हिलाकर रख देंगी
राशिद के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट जगत के लोगों ने शापूर के जल्दी ठीक होने की दुआ की है। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने अस्पताल की शापूर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो हिला देने वाली हैं। अकमल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "शापूर जादरान भाई मेरे लिए दोस्त जैसा है। मैं उसके जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं। आमीन।" इससे पहले, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी शापूर की तबीयत को लेकर गहरी चिंता जताई थी। अफरीदी ने 'एक्स' पर लिखा, “शापूर जादरान के भाई से बात हुई। उनकी हालत के बारे में सुनकर सच में दुख हुआ। वह हमेशा मैदान पर एक फाइटर रहा है, और मुझे पता है कि आप इससे भी लड़ेंगे। उसके जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं।”
व्हाइट ब्लड सेल काउंट में गिरावट
शापूर के भाई ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट शेयर किया। परिवार ने बताया कि शापूर का व्हाइट ब्लड सेल काउंट बहुत कम हो गया है, जिससे उनकी हालत बहुत गंभीर हो गई है। बता दें कि शापूर का शुमार उन खिलाड़ियों में किया जाता है, जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को इंटरनेशनल लेवल पर आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। वह तीन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन का हिस्सा रहे। उन्होंने साल 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड पर अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने आखिर में महत्वपूर्ण रन बनाए थे। अफगानिस्तान की क्रिकेट में सफलता को अक्सर देश को एकजुट करने वाली एक अनोखी ताकत के तौर पर देखा गया है, जिसने मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद दुनिया भर में पहचान दिलाई है। अफगान खिलाड़ी इंटरनेशनल लीग में नाम काम कर रहे हैं। राशिद आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



