अफगानिस्तान के नए कप्तान ने खुलकर बताए अपने अरमान, कहा- हमें वनडे मैच में 300+ रन...

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रहमत शाह ने कहा है कि वह अफगानिस्तान की वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी कोशिश होगी कि टीम को सफलता दिलाएं और 300+ रन बनाने का माइंडसेट विकसित करें। 

Rahmat Shah
रहमत शाह अर्धशतक लगाकर बल्ला उठाते हुए

रहमत शाह को हाल ही में अफगानिस्तान की टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। हशमतुल्लाह शाहिदी अभी तक वनडे टीम के कप्तान थे। रहमत ने यह भी बता दिया है कि उनके लिए आगे क्या चैलेंज है और वह किस तरह का माइंडसेट टीम में बनाना चाहते हैं। रहमत शाह बीते कई सालों से टेस्ट और वनडे टीम के उपकप्तान हैं। ऐसे में लीडरशिप रोल उनके लिए नया काम नहीं होगा, लेकिन अब कप्तान के तौर पर उनके लिए कई चुनौतियां हैं, जिनसे उन्हें पार पाना है। उनका सबसे पहला टारगेट वनडे टीम को लेकर है। उनका मानना है कि उन्हें ऐसा माइंडसेट टीम में डेवलप करना है कि टीम 300 से ज्यादा रन वनडे मैच में बनाए।

क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में रहमत शाह ने कहा है कि वह अफगानिस्तान की वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी कोशिश होगी कि टीम को सफलता दिलाएं और अफगानिस्तान के लिए बहुत सारे मैच जीतें। जब उनसे पूछा गया कि वे क्या चैलेंज लेंगे तो इस पर उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी चुनौती टीम को टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करना और अफगानिस्तान को दुनिया की टॉप आठ टीमों में से एक बनाना होगा। यह हासिल करना आसान नहीं होगा और इसके लिए काफी मेहनत, सावधानी से प्लानिंग और लंबे समय का कमिटमेंट चाहिए होगा। हमें अपने घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट को मजबूत करने पर भी अधिक जोर देना होगा।"

ये है रहमत शाह का लक्ष्य

वहीं, व्हाइट बॉल क्रिकेट को लेकर रहमत बोले, "व्हाइट-बॉल क्रिकेट में, हम पहले से ही काफी मजबूत स्थिति में हैं और पहले सातवें और आठवें स्थान पर रहे हैं। हालांकि, हमारा लक्ष्य लगातार सुधार करना और दुनिया की टॉप पांच टीमों में अपनी जगह बनाना है।" आगे उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि पूर्व कप्तानों के साथ खेले हैं और कई साल से शाहिदी के डिप्टी थे। ऐसे में उन्हें लीडरशिप का थोड़ा बहुत अनुभव है। रहमत शाह का लक्ष्य है कि अगले वनडे विश्व कप में टीम को अच्छा परफॉर्म कराना है।

कप्तान के तौर पर रहमत शाह की फिलॉसफी क्या रहेगी? इस पर उन्होंने कहा, "कैप्टन के तौर पर मेरी सोच है कि प्लेयर्स को हालात के हिसाब से खुद को दिखाने और अपना नैचुरल गेम खेलने की आज़ादी और कॉन्फिडेंस मिले। जैसे-जैसे हम वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं, हमें मुश्किल टारगेट सेट करने और बड़े टोटल का कामयाबी से पीछा करने की काबिलियत विकसित करनी होगी। ICC टूर्नामेंट में, पिचें अक्सर बैटिंग-फ्रेंडली होती हैं, जिनमें तेज आउटफील्ड और काफी छोटी बाउंड्री होती हैं। इसलिए, हमें ODI क्रिकेट में रेगुलर 300 से ज़्यादा रन बनाने का माइंडसेट और काबिलियत विकसित करनी होगी। मेरा मानना ​​है कि यह तभी हो सकता है जब प्लेयर्स को कॉन्फिडेंस, ज़िम्मेदारी और अपनी पूरी काबिलियत से परफॉर्म करने की आज़ादी दी जाए।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अफगानिस्तान के नए कप्तान ने खुलकर बताए अपने अरमान, कहा- हमें वनडे में 300+ रन…