Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Afghanistan has announced its squad for the U19 World Cup with Mahboob Khan named as captain
U19 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान के किया स्क्वाड का ऐलान, महबूब खान को कमान

U19 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान के किया स्क्वाड का ऐलान, महबूब खान को कमान

संक्षेप:

महबूब खान जिम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से शुरू होने वाले 50 ओवर के अंडर-19 विश्व कप में अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे। महबूब खान के पास यूथ एकदिवसीय स्तर पर अफगानिस्तान टीम का काफी अनुभव है। उन्होंने 2024 और 2025 एशिया कप टूर्नामेंट में अपने देश की कप्तानी की है।

Jan 09, 2026 04:40 pm ISTChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, वार्ता
share Share
Follow Us on

महबूब खान जिम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से शुरू होने वाले 50 ओवर के अंडर-19 विश्व कप में अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे। महबूब खान के पास यूथ एकदिवसीय स्तर पर अफगानिस्तान टीम का काफी अनुभव है। उन्होंने 2024 और 2025 एशिया कप टूर्नामेंट में अपने देश की कप्तानी की है और उन्हें एक ऐसी टीम की कमान सौंपी गई है जो स्पिन-बॉलिंग टैलेंट से भरी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गेंदबाजी आक्रमण में सबसे खास नाम वाहिदुल्लाह जादरान का है। 18 साल के इस ऑफ स्पिनर की काबिलियत इस बात से पता चलती है कि वह पिछले वर्ष आईएलटी20 टूर्नामेंट में गल्फ जायंट्स के लिए सीनियर लेवल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने दिसंबर में आईपीएल नीलामी के लिए भी अपना नाम दिया था, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। वाहिदुल्लाह को लेफ्ट-आर्म स्पिनर जैतुल्लाह शाहीन और लेग स्पिनर हफीज जादरान का साथ मिलेगा।

खालिद अहमदजई के नाम प्रथम श्रेणी शतक है और उजैरउल्लाह नियाजी टीम में सबसे होनहार बल्लेबाजों में से हैं। अफगानिस्तान ने पिछले वर्ष एशिया क्वालीफायर जीतकर अंडर-19 विश्वकप में अपनी जगह पक्की की थी। अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और वेस्टइंडीज के साथ है। टूर्नामेंट 50-50 ओवरों का होगा।

अंडर-19 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरउल्लाह नियाजी, अजीज मिया खिल, नजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी उमरजाई, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिदुल्लाह जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब और हफीजुल्लाह जादरान।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।