भारत से ऐतिहासिक हार के बावजूद अफगानिस्तान को मिली ये बड़ी खुशी, कप्तान शाहिदी ने कबूल की एक कड़वी सच्चाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hashmatullah Shahidi IND vs AFG Test: भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में बुरी तरह रौंद डाला। यह मैच मुल्लांपुर के मैदान पर खेला गया। जानिए,  करारी हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने क्या कहा?

भारत से ऐतिहासिक हार के बावजूद अफगानिस्तान को मिली ये बड़ी खुशी, कप्तान शाहिदी ने कबूल की एक कड़वी सच्चाई

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में करारी हार थमाई है। भारत ने मुल्लांपुर के मैदान पर पारी और 300 रनों से विजयी परचम फहराया। भारत ने 564/8 का स्कोर खड़ा करने के बाद अफगानिस्तनान को पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 112 रनों पर समेटा। यह भारत की पारी के अंतर के आधार पर सबसे बड़ी जीत है। वहीं, अफगानिस्तन को पारी के लिहाज से सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। हालांकि, ऐतिहासिक हार के बावजूद अफगानिस्तान को मोहम्मद सलीम के रूप में एक बड़ी खुशी मिली। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने तेज गेंदबाज सलीम की तारीफ की, जिन्होंने भारत की पारी में छह विकेट चटकाए। उन्होंने शुभमन गिल (126), साई सुदर्शन (81) और यशस्वी जायवाल (24) जैसे खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। वह भारतीय सरमजीं पर टेस्ट पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले अफगानी बॉलर हैं।

शाहिदी ने कबूल की एक कड़वी सच्चाई

शाहिदी ने मैच के बाद कहा, ''भारतीय टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। यह हमारे लिए कठिन दिन और मुश्किल मैच रहा। शुरुआत से ही हमारी गेंदबाजी में अनुशासन की कमी दिखाई दी। सच्चाई यह है कि इस फॉर्मेट में हमारे पास ज्यादा अनुभव नहीं है। हमें टेस्ट क्रिकेट खेलने के पर्याप्त अवसर नहीं मिलते। इस मैच से हमने बहुत कुछ सीखा है। सभी जानते हैं कि अपने घरेलू हालात में भारत को हराना बेहद कठिन है। उम्मीद है कि हम प्रेशर में खेलना सीखेंगे।'' अफगानिस्तान के लिए मैच में क्या पॉजिटिव रहा? इसके जवाब में कप्तान ने कहा, ''हमारे लिए कई सकारात्मक बातें रहीं, खासकर सलीम। सलीम इससे पहले भी टीम का हिस्सा था, लेकिन टूर के बीच में चोटिल हो गए थे। उन्होंने शानदार वापसी की। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। बैटिंग में रहमत शाह (60) ने पहली पारी और सेदिकुल्लाह अटल (42) ने दूसरी पारी में अच्छा खेल दिखाया।''

शाहिदी ने की मानव सुथार की तारीफ

डेब्यूटेंट स्पिनर मानव सुथार अफगानिस्तान टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने कुल सात विकेट लिए। सुधार ने पहली पारी में 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट चटकाए और अफगानिस्तान को फॉलोऑन के लिए मजबूर किया। अफगानिस्तान के कप्तान ने 23 वर्षीय स्पिनर की अनुशासित गेंदबाजी की तारीफ की है। शाहिदी ने कहा, ''उसने बेहद शानदार गेंदबाजी की। वह लगातार विकेटों के पास गेंद डालते रहा और पूरे मैच में अनुशासित रहा। हमारे बल्लेबाज उसके सामने संघर्ष करते नजर आए। अगर आप पिच को देखें तो उसमें सेशन दर सेशन बदलाव होता रहा। स्कोरबोर्ड का प्रेशर था और उसके साथ ही पिच कंडीशन भी बदल रही थी। सने बहुत अनुशासित बॉलिंग की।'' भारत और अफगानिस्तान के बीच अब 13 जून से धर्मशाला में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।