Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Afghanistan beat Zimbabwe by 53 runs in 1st T20I Match Azmatullah Omarzai Ibrahim Zadran Mujeeb Ur Rahman Shines
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को पहले T20 मैच में बुरी तरह हराया, उमरजई, जादरान और रहमान ने काटा गदर

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को पहले T20 मैच में बुरी तरह हराया, उमरजई, जादरान और रहमान ने काटा गदर

संक्षेप:

Zim vs Afg 1st T20 Match Report: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को पहले T20 मैच में बुरी तरह से हरा दिया। इब्राहिम जादरान ने बल्ले से और मुजीब उर रहमान ने गेंद से गदर काटा। 1-0 की बढ़त अफगानिस्तान ने बना ली है। 

Oct 29, 2025 09:04 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Zimbabwe vs Afghanistan 1st T20 Match Report: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला बुधवार 29 अक्टूबर को हरारे में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने मेजबान जिम्बाब्वे की टीम को बुरी तरह से हरा दिया। अफगानिस्तान ने 53 रनों से जीत दर्ज की। मैच के हीरो अजमतुल्लाह उमरजई थे, जिन्होंने बैट और बॉल से दमदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने बल्ले से और मुजीब उर रहमान ने गेंद से गदर काटा और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मैच में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने दमदार शुरुआत टीम को दिलाई। गुरबाज 39 और जादरान 52 रन बनाने में सफल हुए। सेदिकुल्लाह अटल ने 25 रनों की पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने 27 और शहिदुल्लाह ने 22 रनों की पारी खेली। इस तरह अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। मेजबान जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने 3 विकेट निकाले और दो सफलताएं ब्लेसिंग मुजारबानी को मिलीं।

वहीं, जब जिम्बाब्वे की टीम 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 16 रन पर पहला विकेट गिरा और फिर विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। 127 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। 32 रनों की पारी टिनोटेंडा मापोसा ने खेली, जबकि 24-24 रन ओपनर ब्रियान बेनेट और ब्राड इवांस ने बनाए। इनके अलावा कुछ और बल्लेबाजों को शुरुआत मिली, लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। अफगानिस्तान के लिए 4 विकेट मुजीब उर रहमान ने चटकाए। 3 विकेट अजमतुल्लाह उमरजई को मिले और 2 विकेट अबदुल्लाह अहमदजई ने अपने नाम किए।

अजमतुल्लाह उमरजई अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सीरीज का दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर शुक्रवार 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम उस मैच को जीत जाती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी और अगर मेजबान जिम्बाब्वे ने मुकाबला जीता तो फिर जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में बनी रहेगी और आखिरी मैच फिर सीरीज डिसाइडर होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |