Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़AFG vs ZIM Zimbabwe won by an innings and 73 runs vs Afghanistan Ben Curran
14 साल बाद जिम्बाब्वे को घर पर मिली जीत, अफगानिस्तान को पारी और 73 रनों से हराया

14 साल बाद जिम्बाब्वे को घर पर मिली जीत, अफगानिस्तान को पारी और 73 रनों से हराया

संक्षेप:

ज़िम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें पारी और 73 रनों से हरा दिया है। जिम्बाब्वे ने 24 साल बाद टेस्ट में पारी के अंतर से जीत हासिल की।

Oct 22, 2025 06:16 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

जिम्बाब्वे ने एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को अफगानिस्तान को पारी और 73 रनों से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 127 रन ही बना सकी। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में करन के शतक की बदौलत 359 रन बनाए। जिम्बाब्वे ने रनों का अंबार लगाकर पहली पारी में 232 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 159 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे के बेन करण को 121 रनों की दमदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जिम्बाब्वे को 14 साल बाद घर पर जीत मिली है, इससे पहले 2011 में टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अफगानिस्तान ने कल के दूसरी पारी में एक विकेट पर 34 रन आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में रहमानउल्लाह गुरबाज (नौ) के रूप में अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा। उन्हें टनका चिवंगा ने आउट किया। इसके बाद 18वें ओवर में रिचर्ड एन्गवारा ने इब्राहिम जदरान (42) को अपना शिकार बना लिया। कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी सात रन चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। बाहिर शाह और अफसर जजाई ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े। 30वें ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने बाहिर शाह 32 रन को आउटकर अफगानिस्तान को बड़ा झटका दिया। बाहिर शाह ने अपनी पारी में 33 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाये।

जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे। अफसर जजाई (18), इस्मत आलम (16), शराफउद्दीन अशरफ (नौ) रन बनाकर आउट हुये। 43वें ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने पहले खलील गुरबाज (छह) और फिर जियाउर रहमान (शून्य) को आउटकर अफगानिस्तान की पारी का 159 के स्कोर पर अंत कर मुकाबला पारी और 73 रनों से नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें:एडिलेड ओवल में इतिहास रचने को तैयार 'किंग कोहली', सिर्फ 25 रन दूर

जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड एन्गरावा ने पांच विकेट लिये और ब्लेसिंग मुजारबानी को तीन विकेट मिले। टनका चिवंगा ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। अफगानिस्तान पहली पारी में 127 रन बनाये जिसके बाद जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 359 रन बनाकर 232 रनों की बढ़त हासिल की थी।

जिम्बाब्वे ने 24 साल बाद टेस्ट में पारी के अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 2001 में पारी के अंतर से जीत दर्ज की थी। 1995 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |