पाकिस्तान की सरजमीं पर एडम जंपा ने IPL को दिखाया नीचा, PSL में कम पैसे पर खेलने को मजबूर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एडम जंपा ने कहा है कि उनके कौशल को देखते हुए आईपीएल में उनकी कीमत कम लगाई जाती है। लंबा शेड्यूल होने के कारण वह मिलने वाली रकम से संतुष्ट नहीं थे, इस वजह से उन्होंने आईपीएल छोड़ा। हालांकि अब वह पाकिस्तान में कम पैसे में खेल रहे हैं।

पाकिस्तान की सरजमीं पर एडम जंपा ने IPL को दिखाया नीचा, PSL में कम पैसे पर खेलने को मजबूर

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल रहे हैं। पिछले कुछ सीजन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को भारी भरकम राशि मिली है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ही स्पिनर एडम जंपा ने आईपीएल में ना खेलने की वजह कम पैसे मिलना बताया है। जंपा सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पिछली मिनी नीलामी में शामिल नहीं हुए थे। एडम का मानना है कि उनके कौशल और आईपीएल के दो महीने के लंबे शेड्यूल को देखते हुए वह ऑफर की गई रकम से संतुष्ट नहीं थे।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर ने पांच आईपीएल सीजन खेले हैं। उन्हें सबसे ज्यादा राशि पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलने पर मिली। उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी में 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2016 से जंपा ने चार टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 22 आईपीएल मैच खेले हैं और कभी भी किसी आईपीएल टीम का नियमित हिस्सा नहीं रहे।

आईपीएल में मिल रहे थे कम पैसे

एडम जंपा ने एआरवाई पॉडकास्ट में कहा, ''मैंने इस साल आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया। ईमानदारी से कहूं तो, मेरी तरह की स्किल (कौशल) रखने वाले खिलाड़ी को वह पैसा नहीं मिलता जो अन्य स्किल्स वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। और आईपीएल में लगने वाले समय को देखते हुए, मेरे लिए इसमें खेलते रहने उचित विकल्प नहीं लगा।"

एडम आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। वह इस समय पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का हिस्सा है। जहां वह कराची किंग्स के लिए खेल रहे हैं। इस टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर हैं। पीएसएल नीलामी में कराची किंग्स ने एडम को 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये दिए, जिसकी कीमत भारतीय 1.51 करोड़ है।

पीएसएल में टीमों की संख्या छह से बढ़कर आठ कर दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली शुरू की है, जिसने पिछले एक दशक से चले आ रहे ड्राफ्ट प्रारूप का स्थान लिया है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।