BBL में विदेशी खिलाड़ियों को मिल रहे ज्यादा पैसे, एडम जैम्पा बोले- पर्दे के पीछे बहुत कुछ हो रहा है

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

BBL में विदेशी खिलाड़ियों को ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। इस पर ऑस्ट्रेलियन स्पिनर एडम जैम्पा ने कहा है कि पर्दे के पीछे बहुत कुछ हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने ड्राफ्ट सिस्टम को ओवरसीज प्लेयर्स के लिए खत्म कर दिया है। 

Adam Zampa
एडम जैम्पा

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ स्पिनर एडम जैम्पा ने बिग बैश लीग यानी बीबीएल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। एडम जैम्पा ने कहा है कि विदेशी खिलाड़ियों को ज्यादा बेहतर डील बीबीएल में मिल रही है। उन्होंने इसके पीछे की वजह नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को लागू किया जाना बताई है। जैम्पा ने भी दो साल का करार होबार्ट हरिकेंस के साथ किया है। यह उनके लिए इस लीग में पांचवीं टीम होगी। इससे पहले वे सिडनी थंडर, एडिलेड स्ट्राइकर्स, मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट बॉल प्लेयर एडम जैम्पा ने कहा है कि वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे और टीम में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको बता दें, बीबीएल में अभी तक ओवरसीज प्लेयर के लिए ड्राफ्ट सिस्टम था, जिसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खत्म कर दिया है। टीमें अपना पर्स अपने हिसाब से विदेशी खिलाड़ियों पर खर्च कर सकती हैं। इसी वजह से बेन स्टोक्स को मोटी रकम मिली है। जैम्पा को भी अच्छी डील मिली है, लेकिन फिर वे थोड़े से नाखुश भी हैं।

क्रिकइंफो के मुताबिक, जैम्पा ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं हमेशा BBL खेलता था। जाहिर है, ओवरसीज ड्राफ्ट और पैसे को लेकर पर्दे के पीछे बहुत कुछ होता रहा है और लोकल खिलाड़ी उम्मीद करते हैं कि यह कहीं न कहीं उनके फायदे में जाए। इसलिए बैकग्राउंड में हमेशा थोड़ी बहुत चर्चा होती रहती थी। शायद यह ठीक वहीं नहीं पहुंचा, जहां हमने सोचा था। मुझे लगता है कि विदेशी खिलाड़ियों को अभी भी डील का अच्छा हिस्सा मिल रहा है, लेकिन मैं अपने फैसले से खुश हूं। जैसे ही बैन हटा, मैं होबार्ट के साथ साइन करने के लिए काफी उत्सुक था। मुझे लगता है कि मैंने बहुत अच्छा फैसला किया है।"

उधर, मंगलवार 8 सितंबर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने BBL के प्राइवेटाइज़ेशन को मंज़ूरी दे दी। सबसे पहले एडम जैम्पा का एक पुराना क्लब मेलबर्न रेनेगेड्स बिकने वाला है। माना जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका इस पर दांव खेलने वाले हैं। इससे ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों को भी फायदा होने की पूरी संभावना है। इस पर जैम्पा ने कहा, "मुझे लगता है कि यह शायद एक छोटी सी स्थिति है, जिसमें दोनों पार्टियां हैं, और मुझे लगता है कि कॉन्ट्रैक्ट के तहत बहुत अच्छे स्टैंडर्ड, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम स्टैंडर्ड के खिलाड़ियों के होने से वे उस मायने में भी ज्यादा ताकतवर हो गए हैं।"

ड्राफ्ट सिस्टम हो गया है खत्म

उन्होंने आगे कहा, “ड्राफ्ट सिस्टम खत्म हो गया है और वह पैसा अब शायद अच्छे विदेशी खिलाड़ियों के लिए जाएगा। हर खिलाड़ी के लिए स्लॉट होने के बजाय पैसे टॉप विदेशी खिलाड़ियों को दिए जा सकते हैं और कम खिलाड़ी टीम में रख सकते हैं, जो कि कुछ-कुछ हुआ है और यह उस बात के बिल्कुल खिलाफ है, जो लोकल खिलाड़ी सोचते हैं कि हम डिजर्व करते हैं।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BBL में विदेशी खिलाड़ियों को मिल रहे ज्यादा पैसे, जैम्पा बोले- पर्दे के पीछे…