एडम जैंपा ने रचा इतिहास, तोड़ा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड; इस पाकिस्तानी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एडम जैंपा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के पहले स्पिनर बन गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल की।

Adam Zampa
एडम जैंपा

मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 84 रनों से हराकर तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। हरारे में खेले गए दूसरे वनडे में कंगारुओं ने पहले बैटिंग करते हुए ट्रैविस हेड के तूफानी शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 48.3 ओवर मेें 272 के स्कोर पर ही सिमट गई। एडम जैंपा और जोश हेजलवुड समेत 2 अन्य गेंदबाजों ने भी 2-2 विकेट चटकाए। जैंपा ने इन दो विकेट के साथ इतिहास रच दिया।

एडम जैंपा ने तोड़ा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड

एडम जैंपा ने इन 2 विकेट के साथ अपने वनडे करियर में 200 विकेट पूरे किए। वह बतौर स्पिनर ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जी हां, उन्होंने पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वॉर्न ने 125 वनडे में यह उपलब्धि हासिल की थी और कई साल से यह रिकॉर्ड उनके नाम था। अब जैंपा इस लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।

ओवरऑल सक्लैन मुश्ताक नंबर-1

अगर ओवरऑल लिस्ट पर नजर डालें तो पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक के नाम बतौर स्पिनर वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा मात्र 104 मैचों में किया था। वहीं अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान लिस्ट में दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने वनडे में 200 विकेट लेने के लिए 115 मैच लिए थे। जैंपा इस लिस्ट में 123 मैच के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

कोई भारतीय टॉप-5 में नहीं

वनडे में बतौर स्पिनर सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में कोई भारतीय नहीं है। सक्लैन, राशिद और जैंपा के बाद लिस्ट में शेन वॉर्न और आदिल रशिद का नाम है। लिस्ट में किसी भारतीय का नाम 7वें पायदान पर नजर आता है, जो अनिल कुंबले का है। कुंबले ने वनडे में 200 विकेट चटकाने के लिए 147 मैच लिए थे और आज तक उनका यह रिकॉर्ड कोई भारतीय नहीं तोड़ पाया है। हरभजन सिंह 178 मैचों के साथ लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं।

प्लेयरदेशमैच
सकलैन मुश्ताकपाकिस्तान104
राशिद खानअफगानिस्तान115
एडम जैंपऑस्ट्रेलिया123
शेन वॉर्नऑस्ट्रेलिया125
आदिल रशिदइंग्लैंड137
अब्दुल रज्जाकबांग्लादेश141
अनिल कुंबलेइंडिया147
मुथैया मुरलीधरनश्रीलंका147
शाकिब अल हसनबांग्लादेश156
हरभजन सिंहइंडिया178
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जैंपा ने शेन वॉर्न को पछाड़ा, ये PAK प्लेयर नंबर-1; ODI में सबसे तेज 200 विकेट