नमन धीर को बाहर करो, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
गुवाहटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने भारत की प्लेइंग XI चुनी है जिसमें एक बदलाव किया है। उन्होंने नमन धीर के स्थान पर मोहम्मद सिराज को अपनी टीम में जगह दी है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीत तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहटी में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार, दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत की प्लेइंग XI क्या होगी यह चर्चा का विषय है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने अपने अनुसार भारत की प्लेइंग XI चुनी है।
क्यों नमन धीर के स्थान पर सिराज को खिलाएं, वजह
आकाश चोपड़ा ने मंगलवार को मैच से कहा कि भारती टीम में एक परिवर्तन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप ऐसी जगह गए हैं जहां ओस पड़ने के आसार हैं। ऐसे में टॉस आपके हाथ में नहीं है। इसलिए आपको एक चेंज करना चाहिए। उन्होंने नमनधीर की जगह मोहम्मद सिराज को खिलाने की बात कही। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में साफ शब्दों में कहा कि "मैं नमनधीर के खिलाफ नहीं हूं, वो बैटिंग अच्छी करते हैं, लेकिन अभी भी पार्ट टाइम गेंदबाज ही हैं। इसलिए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को खिलाना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि "नमनधीर विकेट टेकिंग बॉलर नहीं हैं और बॉल गीली हो गई तो फिर बिल्कुल भी बॉलर नहीं हैं। ऐसे में आप अपने पूरे बॉलर्स के साथ उतरिए। बल्लेबाजों की फॉर्म की भी कोई दिक्कत नहीं है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली सब अच्छी फॉर्म में हैं। ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा के होते हुए आपको 8वें बल्लेबाज की जरूरत (इस केस में नमनधीर) नहीं पड़नी चाहिए। इतने बल्लेबाजों के साथ खेलना पर्याप्त है और मैं तो कह रहा हूं कि मोहम्मद सिराज को खिलाइए। उनके साथ अगले मैच में जाना चाहिए। सिराज को टीम में शामिल करने से आपके पास चार तेज गेंदबाजी के विकल्प रहेंगे। मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश कुमार रेड्डी। इसके अलावा दो स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के रूप में रहेंगे और यह मजबूत टीम रहेगी।"
आकाश चोपड़ा के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़।
तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल।
वेस्टइंडीज टीम: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टि, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़।



