Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ACC U19 Aisa Cup India vs UAE match report Ayush Mhatre and Vaibhav Suryavanshi
U19 एशिया कप सेमीफाइनल में शान से पहुंचा भारत, यूएई को 10 विकेट से चटाई धूल

U19 एशिया कप सेमीफाइनल में शान से पहुंचा भारत, यूएई को 10 विकेट से चटाई धूल

संक्षेप:

एसीसी अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने जगह बना ली है। अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने यूएई को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया, जहां उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा।

Dec 04, 2024 03:59 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एसीसी अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने जगह बना ली है। ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, यूएई और जापान की टीमें थीं। पाकिस्तान और भारत ने ग्रुप-ए से फाइनल का टिकट कटाया है। भारत ने यूएई के खिलाफ 10 विकेट से दमदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। भारत ने लीग राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ हार का मुंह देखा, लेकिन इसके बाद जापान और यूएई को बड़े अंतर से हराया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में यूएई ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। यूएई की पूरी टीम 44 ओवर में 137 रनों पर ही सिमट गई। भारत की ओर से युद्धजीत गुहा ने तीन विकेट चटकाए, जबकि चेतन शर्मा, हार्दिक राज ने दो-दो विकेट चटकाए। केपी कार्तिकेय और आयुष म्हात्रे ने एक-एक विकेट लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जवाब में भारत ने 16.1 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए 143 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। म्हात्रे ने 67 जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 76 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने शुरू से ही तेजतर्रार बैटिंग की और भारत को आसानी से जीत दिला दी। भारत को सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना करना होगा। वहीं पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। 6 दिसंबर को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं।

श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। श्रीलंका के साथ ग्रुप बी में बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान की टीम थी। श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की बात करें तो भारत को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अंडर-19 एशिया कप में अब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फाइनल में ही हो सकता है। फाइनल मैच 8 दिसंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। ऑलराउंड खेल के लिए आयुष म्हात्रे को यूएई के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |