अभिषेक शर्मा भारत बनाम नामीबिया मैच में खेलेंगे या नहीं? तिलक वर्मा ने दिया अहम हेल्थ अपडेट
Tilak Varma on Abhishek Sharma: तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा को लेकर अहम अपडेट दिया है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक को अस्पताल जाना पड़ा था। भारतीय टीम गुरुवार को नामीबिया से भिडे़गी।

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मैच गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा भारत बनाम नामीबिया मैच में खेलेंगे या नहीं? अभी कंफर्म नहीं है। टीम मैनेजमेंट 25 वर्षीय ओपनर की उपलब्धता पर फैसला मैच के दिन ही लेगा। तिलक वर्मा ने अभिषेक को लेकर अहम अपडेट दिया है। अभिषेक को पेट से जुड़ी परेशानी है। उन्होंने इसी वजह से वह प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। ओपनर को अस्पताल जाना पड़ा था। अभिषेक शनिवार को अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में गोल्डन डक का शिकार हुए थे।
तिलक वर्मा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''जब हम दिल्ली पहुंचे, तो उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। हमारे पास एक और दिन है इसलिए हम कल फैसला करेंगे।'' टीम के लिए अभिषेक का पेट का संक्रमण और वायरल बुखार चिंताजनक है। उन्हें दो दिन भर्ती रहने के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। अभिषेक की तबीयत खराब होने से हेड कोच गौतम गंभीर सहित टीम मैनेजमेंट चिंतित होगा क्योंकि इससे योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। अगर अभिषेक नहीं खेलते हैं तो नामीबिया मैच खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए लय में लौटने का एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत भरी खबर है। वह प्रैक्टिस सेशन में पूरी तरह फिट नजर आए। वह अस्वस्थ होने के कारण अमेरिका मैच में नहीं खेले थे। तिलक ने कहा, "बुमराह कल के मैच के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन कॉम्बिनेशन पर आखिरी फैसला लेने के लिए हमारे पास अभी एक और दिन है।" बुमराह की गैरमौजूदगी में पेसर मोहम्मद सिराज ने अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर भारत के फास्ट बॉलिंग अटैक को लीड किया। सिराज ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। अगर बुमराह गुरुवार को खेले तो प्लेइंग प्लेइंग से सिराज का पत्ता कट सकता है।
है।
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी फिट हो गए हैं। चोट वापसी कर रहे सुंदर ने नेट्स में बॉलिंग की और बाद में थ्रोडाउन का सामना किया, जिससे मैच के लिए तैयार होने का संकेत मिला। नामीबिया के खिलाफ भारत का पलड़ा बहुत भारी है जिसकी टीम इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस तरह से देखा जाए तो भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले यह मैच अभ्यास मैच की तरह है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



