अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन को पछाड़ा, युवराज सिंह का अगला नंबर; T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Abhishek Sharma Player of the Match: अभिषेक शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Abhishek Sharma Player of the Match in T20I
अफगानिस्ता के खिलाफ पहले टी20 के दौरान अभिषेक शर्मा

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में सात विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 157 रनों का टारगेट 13.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर चेज किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें सात चौके और सात छक्के शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 256.25 का रहा। 26 वर्षीय अभिषेक को शानदार बल्लेबाजी का ईनाम मिला। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का छठा अवॉर्ड है। जुलाई 2024 में इंटरनेशल डेब्यू करने वाले अभिषेक ने अब तक भारत के लिए 57 टी20 मुकाबले खेले हैं।

अभिषेक ने सैमसन को पछाड़ा

अभिषेक शर्मा ने T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा विकेटकीपर ईशान किशन ने भी छह अवॉर्ड हासिल किए हैं। अभिषेक ने संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को पछाड़ा है। यह तीनों खिलाड़ियों ने पांच-पांच बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। सैमसन अफगानिस्तान के विरुद्ध पहले मैच में 8 गेंदों में 10 रन ही बना सके।

युवराज सिंह का अगला नंबर

अभिषेक के निशाने पर अब युवराज सिंह हैं। भारत के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 58 मैचों में सात बार प्लेयर ऑ द मैच रहे। भारत के लिए सर्वाधिक प्लेयर ऑफ मैच जीतने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है। उन्होंने 113 मैचों में 17 बार ऐसा किया। पूर्व कप्तान सूर्या फिलहाल भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके बाद सुपरास्टार क्रिकेटर विराट कोहली हैं। कोहली ने सबसे छोटे फॉर्मेट में 125 मैच खेले और 16 बार पुरस्कार अपने नाम किया। दिग्गज रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 14 अवॉर्ड जीते। रोहित और कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स

17 - सूर्यकुमार

16 - विराट कोहली

14 - रोहित शर्मा

8 - अक्षर पटेल

8 - हार्दिक पांड्या

8 - जसप्रीत बुमराह

7 - युवराज सिंह

6 - अभिषेक शर्मा

6 - ईशान किशन

6 - कुलदीप यादव

5 - संजू सैमसन

5 - अर्शदीप सिंह

5 - युजवेंद्र चहल

T20I में 250 स्ट्राइक रेट के साथ भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

3 - अभिषेक शर्मा

2 - सूर्यकुमार यादव

1 - युवराज सिंह

1 - केएल राहुल

1 - रोहित शर्मा

1 - शिवम दुबे

1 - ईशान किशन

1 - हार्दिक पांड्या

1 - तिलक वर्मा

1 - वैभव सूर्यवंशी

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अभिषेक ने सैमसन को पछाड़ा, युवराज का अगला नंबर; T20I में सबसे ज्यादा POTM