अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी-20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बैटर बने, सूर्या को पछाड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
share

अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस मामले में पीछे छोड़ा है।

abhishek sharma
अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (फाइल फोटो)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेली गई गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 26 वर्षीय अभिषेक ने केवल 1,024 गेंदों का सामना करते हुए 2000 रनों के आंकड़े को पार किया जबकि सूर्यकुमार यादव ने दिसंबर 2023 में 1164 गेंदों का सामना करते हुए 2000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे, जो आज से पहले तक सबसे तेज थे। उन्होंने गकेबरहा में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। अभिषेक शर्मा 1100 से कम गेंदों में 2000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं।

अभिषेक शर्मा ने आज के मैच में 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने इसी के साथ एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा क्विंटन डिकॉक (15 गेंदों में), टिम डेविड (16 गेंदों में), डेविड वॉर्नर, कालिन मुनरो (18-18 गेंदों में) जैसे बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हुए। उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 68 छक्के जड़कर सूर्यकुमार यादव के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड को छू लिया है। उन्होंने इस खास रिकॉर्ड को तोड़ा नहीं है, बल्कि बराबरी की है। सूर्या ने साल 2022 के कैलेंडर ईयर में 68 छक्के लगाए थे जो अभिषेक शर्मा ने भी लगा दिए हैं।

69 रनों की पारी खेलकर आउट हुए अभिषेक शर्मा

इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभिषेक शर्मा अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वे शतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए विकेट के चारों तरफ रन बनाए और 69 रनों की पारी खेली। इस दौरान अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का रहा। उन्होंने 6 चौकों और 5 छक्के की मदद से यह खास स्कोर खड़ा किया। उन्होंने 230 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अभिषेक को शमर स्प्रिंगर ने अपना शिकार बनाया। मैच की बात करें तो अभिषेक शर्मा के अलावा अब तक भारत का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका है। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद 5 गेंदों में 10 रन बनाकर नमनधीर भी आउट हो गए हैं। संजू सैमसन 3 और कप्तान श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली।

पांच मैचों की टी-20 सीरीज में पहला मैच भारत ने जीता था। दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से टीम इंडिया को करारी हार थमाई थी। चौथा टी-20 मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T-20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बने