इंदौर में अभिषेक शर्मा ने अपनी मैच जिताऊ पारी से बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड, सूर्या का कीर्तिमान किया ध्वस्त

लाइव हिन्दुस्तान
share

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की पारी खेली। इंदौर में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने मात्र 30 गेंदों का सामना करते हुए इतने रन बनाए। इस दमदार पारी के साथ उन्होंने 10 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। देखिए पूरी लिस्ट।

India opener Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा ने बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड (फाइल फोटो)

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की पारी खेली। इंदौर में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने मात्र 30 गेंदों का सामना करते हुए इतने रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और पांच छक्के जड़े। उन्होंने 230 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा की इस पारी के दम पर भारत ने 223 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 209 रन ही बना सकी। इस 14 रनों की जीत में अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा।

अभिषेक शर्मा ने अपनी इस दमदार पारी के साथ 10 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिसमें से उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और 1 की बराबरी की है। ये दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा से पहले सूर्यकुमार यादव के नाम थे। अब 1 संयुक्त रूप से सूर्या और अभिषेक के नाम है और दूसरे को अभिषेक शर्मा ने छीन लिया है। अभिषेक शर्मा ने आज के मैच में 2000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा पार किया। यह उनके लिए खास उपलब्धि तो रही ही लेकिन एक विश्व रिकॉर्ड भी नाम जुड़ गया। वे 1100 गेंदों से कम में 2000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। साथ ही साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ते हुए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 26 वर्षीय अभिषेक ने केवल 1,024 गेंदों का सामना करते हुए 2000 रनों के आंकड़े को पार किया जबकि सूर्यकुमार यादव ने दिसंबर 2023 में 1164 गेंदों का सामना करते हुए 2000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे।

सूर्या के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। वे एक कैलेंडर ईयर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में एक कैलेंडर ईयर में 68 टी-20I छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसकी आज अभिषेक शर्मा ने बराबरी कर ली है।

2000 टी-20I रन बनाने वाले भारत के 6वें बैटर बने

अभिषेक शर्मा ने आज के मैच में 2000 रन पूरे करने के साथ एक और रिकॉर्ड बनाया है। वे रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 6वें बल्लेबाज बने हैं।

टी-20I में सर्वाधिक चौकों वाले पांचवें भारतीय बने

आज के मैच में जड़े गए 6 चौकों के साथ ही उन्होंने लोकेश राहुल को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने भारत के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 191 चौके लगाए थे लेकिन अभिषेक शर्मा के चौकों की संख्या अब 196 हो गई है। उन्होंने शिखर धवन को भी पीछे कर दिया है। धवन के भी चौकों की संख्या इतनी ही थी। अभिषेक शर्मा अब रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के बाद भारत के लिए टी-20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं।

WI के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले दुनिया के 5वें बैटर

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने इसी के साथ एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा क्विंटन डिकॉक (15 गेंदों में), टिम डेविड (16 गेंदों में), डेविड वॉर्नर, कालिन मुनरो (18-18 गेंदों में) जैसे बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हुए।

WI के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय

भारत की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाई गई सबसे तेज फिफ्टी भी है। पिछले मुकाबले में संजू सैमसन ने 21 गेंदों में यह कारनामा करते हुए विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की थी लेकिन अभिषेक शर्मा ने इसे भी तोड़ दिया है।

सबसे तेज रन रेट के साथ शतकीय साझेदारी

मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी के साथ एक और रिकॉर्ड बन गया। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रेट से की गई शतकीय साझेदारी यही रही। 6.4 ओवर में ईशान-अभिषेक ने 108 रन जोड़े। इस साझेदारी के लिए रन रेट 16.2 रहा। पिछली शतकीय साझेदारी के लिए रन रेट 16.04 था जो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के बीच साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में आई थी।

एक्स्ट्रा कवर और थर्ड मैन में सर्वाधिक रन

भारत के लिए थर्ड मैन और एक्स्ट्रा कवर के एरिया में एक टी-20I पारी में सबसे ज्यादा प्रतिशत रन बनाने का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा ने अपने नाम किया। उन्होंने इंदौर में खेले गए मुकाबले में 50.7 प्रतिशत रन उस एरिया में बनाए और गौतम गंभीर का रिकॉर्ड जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में साल 2009 में बनाया था उसे तोड़ दिया। गंभीर ने तब 50 प्रतिशत रन उस एरिया में बटोरे थे।

छक्कों और सर्वाधिक स्ट्राइक रेट के ये रिकॉर्ड

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के दिग्गज बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर की बराबरी कर ली है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 141-141 छक्के जड़े थे और अभिषेक शर्मा के छक्कों की संख्या भी अब उतनी ही हो गई है। अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के एक और रिकॉर्ड की बराबरी की है।उन्होंने 200+ की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर 13 बार हासिल कर लिया है। इससे पहले सिर्फ सूर्या ने ही ऐसा किया था।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इंदौर में अभिषेक शर्मा ने बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड, सूर्या का कीर्तिमान किया ध्वस्त