आज रात को होगा अभिषेक शर्मा की फिटनेस का फाइनल टेस्ट, कल पाकिस्तान से ही महामुकाबला

Feb 14, 2026 06:26 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आज रात को अभिषेक शर्मा की फिटनेस का फाइनल टेस्ट होना है। क्या वे कल पाकिस्तान से होने वाले महामुकाबले के लिए तैयार हैं? या फिर मैनेजमेंट फिर से संजू सैमसन और ईशान किशन वाली जोड़ी के साथ जाएगा? 

आज रात को होगा अभिषेक शर्मा की फिटनेस का फाइनल टेस्ट, कल पाकिस्तान से ही महामुकाबला

अभिषेक शर्मा शुक्रवार 13 फरवरी की रात को कोलंबो पहुंच गए हैं, जहां 15 फरवरी की शाम को पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को एक बड़ा मुकाबला खेलना है। हालांकि, भारतीय टीम के लिए इस बड़े मैच में अभिषेक शर्मा का हिस्सा लेना उनके पेट के संक्रमण से उबरने पर निर्भर करता है। सकारात्मक बात ये है कि यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शुक्रवार को टीम के साथ कोलंबो पहुंच गया, जो कि उनकी फिटनेस को लेकर एक अच्छी खबर है। इसी वजह से रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा में होने वाले मैच में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, उनकी फिटनेस का फाइनल टेस्ट आज यानी शनिवार को होना है।

दरअसल, नई दिल्ली में एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद अभिषेक गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच में नहीं खेल पाए थे। वे ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, लेकिन संजू सैमसन ने उनकी जगह पारी की शुरुआत की थी। वहीं, अगर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच की बात करें तो भारतीय टीम शनिवार की शाम को 6 बजे से कोलंबो में ट्रेनिंग करने वाली है। इसी ट्रेनिंग में पता चलेगा कि वे खेलने के लिए फिट हैं या फिर नहीं?

आखिरी फैसला लेने से पहले अभिषेक की फिटनेस पर करीब से नजर रखी जाएगी। ट्रेनिंग सेशन से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी, जिसमें निश्चित रूप से अभिषेक को लेकर सवाल किया जाएगा। वहां से अगर तस्वीर साफ नहीं होती है तो पत्रकारों की नजरें नेट्स पर होंगी, जहां अभिषेक शर्मा उतरेंगे या नहीं? अगर नेट्स में उतरते हैं तो कितनी देर बल्लेबाजी करते हैं? इस बीच अभिषेक के माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच गए। उनके माता-पिता एशिया कप के दौरान दुबई में भी मौजूद थे।

अगर अभिषेक अब भी उपलब्ध नहीं रहते हैं तो भारत या तो संजू सैमसन के साथ जा सकता है या फिर फिट हो चुके वॉशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ शीर्ष पर खिला सकता है। वॉशिंगटन सुंदर के साथ प्रयोग करने से भारत बचना चाहेगा, लेकिन अच्छी बात ये होगी कि वे एक ऑफ स्पिन का विकल्प देंगे। हालांकि, बड़े मैच में भारत चाहेगा कि प्रोपर ओपनर ही खिलाया जाए।

दिल्ली में अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने ओपनिंग की थी और 8 गेंदों में 22 रन बनाए थे। इस पारी में 3 छक्के और एक चौका शामिल था। पाकिस्तान के खिलाफ भी ताबड़तोड़ शुरुआत के लिए सैमसन खेल सकते हैं। ईशान किशन दमदार फॉर्म में हैं। वॉशिंगटन को रिंकू सिंह की जगह भी मौका मिल सकता है, जो अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।