अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, दूसरी बार जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बने
अभिषेक शर्मा एक टी20 सीरीज में दो बार जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने।

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान सस्ते में पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया। मैट हेनरी ने उन्हें आउट किया। इसी के साथ अभिषेक शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में पहली गेंद पर आउट होने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा चौथे टी20 मैच में पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए। पहली गेंद पर आउट होने वाले वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल (2016), पृथ्वी शॉ (2021), रोहित शर्मा (2022), संजू सैमसन (2026) और अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में मौजूद हैं। अभिषेक के आउट होने के बाद भारत ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए हैं। पावरप्ले में टीम 53 रन ही बना सकी और दो विकेट गंवाए।
अभिषेक शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया। अभिषेक शर्मा भारत के लिए खेलते हुए एक टी20 सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज दो बार जीरो पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले अभिषेक दूसरे मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। वह पांच मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरी बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने 4 पारियों में 50.67 के औसत से 152 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 266 का है। अभिषेक ने पहले मैच में 84 और फिर तीसरे मैच में नाबाद 68 रन की पारी खेली। जारी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। भारतीय कप्तान ने चार मैचों में 179 रन बनाए हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



