अभिषेक शर्मा का दावा- T20 विश्व कप में और अगली सीरीज में हमें मैच जिताएंगे ये दोनों खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा को पूरा भरोसा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल मैच विनर साबित होंगे। अभिषेक का दावा है कि ये दोनों खिलाड़ी आने वाली सीरीज भी जिताएंगे।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और नंबर वन टी20 बैटर अभिषेक शर्मा को पूरा भरोसा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल मैच विनर्स साबित होंगे। पिछले काफी समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्या और गिल की फॉर्म खराब चल रही है, लेकिन अभिषेक शर्मा ने दावा किया है कि जब सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज टीम के लिए रन बनाएंगे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूर्या ने 3 मैचों में 29 और गिल ने 3 मैचों में 32 रन ही बनाए हैं। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। इस लो स्कोरिंग मैच में भी सूर्या फेल रहे, जबकि गिल ने धीमी पारी खेली। हालांकि, अभिषेक शर्मा को 7 फरवरी से शुरू हो रहे T20 वर्ल्ड कप के अगले एडिशन से पहले सूर्यकुमार और गिल के खराब फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है।
धर्मशाला में 18 गेंदों में 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं आपको एक बात साफ-साफ बता देता हूं कि मेरा यकीन करो, ये दोनों लड़के (T20) वर्ल्ड कप में और उससे पहले दूसरी सीरीज में भी मैच जिताएंगे। मैं उनके साथ इतने लंबे समय से खेल रहा हूं, खासकर शुभमन के साथ, इसलिए मुझे पता है कि वह कहां मैच जिता सकता है, कोई भी हालात हो और टीम कोई भी हो। मुझे उस पर शुरू से ही बहुत भरोसा है और मुझे उम्मीद है कि सब लोग इसे बहुत जल्द देखेंगे और सबको भरोसा हो जाएगा।"
मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं- सूर्या
तीसरे टी20 मैच में 12 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, "बात यह है कि मैं नेट्स में बहुत अच्छी बैटिंग कर रहा हूं। मैं हर वो चीज ट्राई कर रहा हूं जो मेरे कंट्रोल में है। जब रन बनने होंगे, तो जरूर बनेंगे, लेकिन हां, मैं रन बनाने की कोशिश कर रहा हूं, मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं हूं, लेकिन हां, रन नहीं बन रहे हैं।" सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाना है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



