अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार, कोहली के शर्मनाक क्लब में एंट्री; संजू सैमसन का रिकॉर्ड टूटा
Abhishek Sharma Duck Record: अभिषेक शर्मा भारत बनाम अमेरिका मैच में अपना खाता नहीं खोल सके। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ फ्लॉप रहे। युवा ओपनर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गोल्डन डक का शिकार हो गया। जब खिलाड़ी पहली गेंद पर बिना रन बनाए आउट हो जाता है तो उसे गोल्डन डक कहते हैं। अभिषेक को अली खान ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया और भारतीय टीम को पहला झटका दिया। अभिषेक ने ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर आई पटकी हुई गेंद पर खड़े-खड़े हवाई फायर का प्रयास किया। हालांकि, डीप एक्स्ट्रा कवर में बाउंड्री पर मौजूद संजय कृष्णमूर्ति ने कैच पकड़ लिया।
कोहली के शर्मनाक क्लब में एंट्री
25 वर्षीय अभिषेक ने विराट कोहली के एक शर्मनाक क्लब में एंट्री कर ली है। वह टी20 वर्ल्ड कप में गोल्डन डक का शिकार होने वाले चौथे भारतीय ओपनर बन गए हैं। मुरली विजय 2010 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहली गेंद पर आउट हुए थे। 'हिटमैन' रोहित शर्मा के साथ 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ऐसा हुआ। दिग्गज बल्लेबाज कोहली 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में बतौर ओपनर उतरने के बाद गोल्डन डक का शिकार हुए थे। उन्हें नेत्रवलकर ने आउट किया था। 2024 में ट्रॉफी जीतने के बाद कोहली और रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा
अभिषेक ने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले भारतीय ओपनर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने तीसरी बार पहली गेंद पर विकेट गंवाया है। सैमसन और केएल राहुल दो-दो बार बतौर ओपनर गोल्डन डक का शिकार हुए। सैमसन भारत बनाम अमेरिका मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। राहुल लंबे समय से भारत के टी20 सेटअप का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, लिस्ट में रोहित शर्मा शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में चार बार पहली गेंद पर अपना विकेट खोया।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय




