अभिषेक शर्मा ने बनाए सबसे तेज 5000 रन, कोहली रह गए पीछे; तोड़ा आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jan 21, 2026 10:04 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में गेंद के लिहाज से सबसे तेज 5000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने इस दौरान कोहली को भी पीछे छोड़ा।

अभिषेक शर्मा ने बनाए सबसे तेज 5000 रन, कोहली रह गए पीछे; तोड़ा आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के दौरान टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए। अभिषेक शर्मा नागपुर में टी20 मैच के दौरान शतक लगाने का मौका चूक गए। अभिषेक ने 35 गेंद में ताबड़तोड़ 84 रन की पारी खेली। अपनी पारी में सलामी बल्लेबाज ने 5 चौके और आठ छक्के जड़े। विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह सबसे तेज 5000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44) की दमदार पारियों की मदद से भारत ने पहले मैच में 20 ओवर में सात विकेट खोकर 238 रन बनाए।

टी20 क्रिकेट में गेंदों के आधार पर सबसे तेज 5000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम हो गया है। विस्फोटक बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टी20 में अपनी आक्रामक पारी के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अभिषेक ने वेस्टइंडीज के दिग्गज आंद्रे रसेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। वह 170 प्लस के स्ट्राइक रेट के साथ 5000 टी20 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने 2910 गेंदों का सामना करते हुए पांच हजार रन बनाए। वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल ने 3086 गेंदें खेली। वहीं भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 5000 रन पूरे करने के लिए 3142 गेंदें ली। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 3215 खेलते हुए 5000 रन पूरे किए।

अभिषेक शर्मा ने 165वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने भारत के पूर्व टी20 क्रिकेटर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 167 पारियों में टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए थे। पारी के लिहाज से सबसे तेज पांच हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, स्टार बल्लेबाज ने सिर्फ 143 पारियों में ये कारनामा किया। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान दिग्गज युवराज सिंह का टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;