अभिषेक शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में ठोके 68 छक्के, सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की

लाइव हिन्दुस्तान
share

अभिषेक शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेंबर टीम) लगाने के सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभिषेक के नाम अब 68 छक्के हैं।

Abhishek Sharma
भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अर्धशतक लगाया। इस पारी के दौरान वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव के एक कैलेंडर ईयर (फुल मेंबर टीम) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। अभिषेक ने इंदौर में तीसरे टी20 मैच में अपनी पारी में 6 चौके और पांच छक्के लगाए।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेंबर टीम)

अभिषेक शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतकीय पारी के दौरान पांच छक्के लगाकर सूर्यकुमार यादव के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 68 छक्के जड़े थे। वहीं अभिषेक शर्मा अब तक 68 छक्के लगा चुके हैं और अगले मैच में एक छक्का लगाते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा हीं है। उन्होंने 2025 में 54 छक्के लगाए थे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी 2026 में 52 छक्के लगा चुके हैं। पाकिस्तान के कप्तान शाहिबजादा फरहान ने 2025 में 45 छक्के ठोके थे।

भारत ने तीसरे मैच में बनाए 223 रन

भारतीय टीम ने इंदौर में तीसरे टी20 मैच में 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। उन्होंने 30 गेंद खेलते हुए 6 चौके और पांच छक्के लगाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 18 गेंद में 37 और तिलक वर्मा ने 16 गेंद में 28 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से स्प्रिंगर, शमार जोसेफ और रोस्टन चेज ने 2-2 विकेट लिए।

तिलक-अक्षर हुए रन आउट

अभिषेक ने 30 गेंद में पांच छक्कों और छह चौकों से 69 रन की पारी खेलने के अलावा इशान किशन (37 रन, 18 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़कर भारत को ठोस मंच प्रदान किया। इस साझेदारी के टूटने के बाद हालांकि भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए जिससे टीम उम्मीद के मुताबिक रन नहीं जुटा सकी और पारी की अंतिम गेंद पर ऑल आउट हो गई। तिलक इसके बाद गैरजरूरी तरीके से रन आउट हो गए। अक्षर ने मोती की गेंद को बाउंड्री की तरफ खेला लेकिन पूरन ने शानदार बचाव किया। तिलक को लगा कि चौका लग गया है और उन्होंने क्रीज पर वापस पहुंचने की कोशिश भी नहीं की और रन आउट हो गए।

अक्षर पटेल (20) भी इसके बाद रन आउट हुए जबकि जोसेफ ने पारी की अंतिम गेंद पर मयंक यादव को बोल्ड करके भारतीय पारी को समेटा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अभिषेक शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में ठोके 68 छक्के, सूर्यकुमार की बराबरी की