Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Abhishek Sharma creates a storm in SMAT 2025 equals Yuvraj Singh Rishabh Pant Record Hit 32 ball Century
अभिषेक शर्मा ने SMAT में काटा गदर, 32 गेंदों में ठोका शतक; की युवराज-पंत के रिकॉर्ड की बारबरी

अभिषेक शर्मा ने SMAT में काटा गदर, 32 गेंदों में ठोका शतक; की युवराज-पंत के रिकॉर्ड की बारबरी

संक्षेप:

Abhishek Sharma Fastest Hundred: अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंग्ला के खिलाफ गदर काटा, उन्होंने 12 गेंदों पर अर्धशतक और 32 गेंदों पर शतक ठोक कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

Nov 30, 2025 10:35 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Abhishek Sharma Fastest Hundred: टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में तबाही मचा रहे हैं। उन्होंने बंगाल के खिलाफ जारी मुकाबले में 12 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोका, वहीं अगली 20 गेंदों पर उन्होंने शतक भी पूरा किया। 12 गेंदों पर अर्धशतक ठोक अभिषेक ने गुरु युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं 32 गेंदों पर शतक ठोक उन्होंने भारत के लिए T20 में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋषभ पंत की बराबरी की है। अभिषेक का स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरा 300 के पार रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब की टीम के लिए पारी का आगाज अभिषेक शर्मा के साथ प्रभसिमरन सिंह ने किया। प्रभसिमरन सिंह के मेंटोर भी युवराज सिंह ही है। इन दोनों ने पहले 10 ओवर में ही बिना विकेट खोए 163 रन बनाकर बंगाल के गेंदबाजों के धागे खोल दिए।

बात T20s में भारत के लिए सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की करें तो अभिषेक इस तूफानी पारी के दम पर ऋषभ पंत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। भारत के लिए T20s में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा दोनों के नाम है, जिन्होंने पिछले साल इसी टूर्नामेंट में 28-28 गेंदों पर शतक ठोका था। बता दें, उर्विल पटेल इस साल भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ 31 गेंदों पर शतक ठोक चुके हैं।

भारत के लिए T20s में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज-

उर्विल पटेल- 28

अभिषेक शर्मा- 28

उर्विल पटेल- 31

ऋषभ पंत- 32

अभिषेक शर्मा- 32

वैभव सूर्यवंशी- 32

वहीं भारत के लिए T20s में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो यह रिकॉर्ड आशुतोष शर्मा के नाम है। अशुतोष ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2023 में 11 गेंदों में फिफ्टी ठोक युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था।

भारत के लिए T20s में सबसे तेज अर्धशतक

अशुतोष शर्मा- 11

युवराज सिंह- 12

अभिषेक शर्मा- 12

यशस्वी जायसवाल- 13

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |