Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Abhishek Sharma and Josh Hazlewood s clash will be worth watching who will prevail ind vs aus t20i series
Ind vs Aus: देखने लायक होगी अभिषेक शर्मा और जोश हेजलवुड की टक्कर, कौन पड़ेगा भारी?

Ind vs Aus: देखने लायक होगी अभिषेक शर्मा और जोश हेजलवुड की टक्कर, कौन पड़ेगा भारी?

संक्षेप:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा और जोश हेजलवुड के बीच होने वाली टक्कर पर सबकी नजर रहेगी। एक अपनी विध्वंसक और बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर है तो दूसरा अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए।

Tue, 28 Oct 2025 10:56 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज की बारी है। 5 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को केनबरा में खेला जाएगा। सीरीज में भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बीच की टक्कर को देखना दिलचस्प रहेगा। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने इस टक्कर को लेकर भविष्यवाणी की है कि किसका पलड़ा रहेगा भारी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नायर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'अगर अभिषेक शर्मा फॉर्म में रहते हैं तब हेजलवुड फॉर्म से बाहर हो जाएंगे। वह जैसे बल्लेबाजी करता है, वह नई गेंद को चौके या छक्के मारने के लिए जाना जाता है। अगर आप पावरप्ले में ही डर बैठा देंगे तो ये पूरी पारी के दौरान कायम रहता है। मैच पर अभिषेक शर्मा का यही असर होता है।'

रोहित शर्मा के करीबी दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच ने आगे कहा, 'अगर वह (अभिषेक शर्मा) 6 ओवर बल्लेबाजी कर लेता है तो भारत उसमें 60 से 80 रन बनाएगा। इससे उसके बैटिंग पार्टनर के ऊपर दबाव कम होगा और विपक्षी खेमा पर दबाव बढ़ जाएगा।'

नायर ने साथ में यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरा अभिषेक शर्मा का असल इम्तिहान भी है। उन्होंने कहा, ‘यह उनके लिए बड़ा इम्तिहान है, खासकर हेजलवुड के खिलाफ जो अच्छी लय में हैं और अतिरिक्त उछाल हासिल कर रहे हैं। फिर भी मुझे लगता है कि उन्होंने आईपीएल और दक्षिण अफ्रीका में खेलकर पर्याप्त अनुभव हासिल कर लिया है।’

नायर ने कहा कि अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया में नाम बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'वह बेखौफ हैं और ऑस्ट्रेलिया में खुद का नाम बनाना चाहेंगे। यह उनके लिए अच्छा अवसर है और ऑस्ट्रेलिया में इज्जत कमाना बहुत संतोषजनक होता है। मैं जितना उन्हें जानता हूं, वह खुद के लिए यहां नाम कमाना चाहेंगे।'

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |