Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Abhimanyu Easwaran Hilarious Run Out The Strangest Way to Get Dismissed missed century
अजीबो-गरीब तरीके से रन आउट हुए अभिमन्यु ईश्वरन, पानी पीने के चक्कर में विकेट गंवाया

अजीबो-गरीब तरीके से रन आउट हुए अभिमन्यु ईश्वरन, पानी पीने के चक्कर में विकेट गंवाया

संक्षेप:

अभिमन्यु ईश्वरन गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौटे। 81 के स्कोर पर जल्दबाजी के चक्कर में वह बिना गेंद डेड हुए पानी पीने चले गए और इसी दौरान गेंद स्टंप से जाकर लगी।

Jan 22, 2026 08:40 pm ISTHimanshu Singh Varta, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अभिमन्यु ईश्वरन गुरुवार को रणजी ट्रॉफी के छठे चरण में बहुत ही अजीबो-गरीब तरीके से नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए। ईश्वरन के पास अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 28वां शतक लगाने का मौका था लेकिन वह रन आउट हो गए। अभिमन्यु 81 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। अभिमन्यु ने माना कि ये पूरी तरह से उनकी गलती थी। यह घटना 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। स्ट्राइकर एंड पर फुलर लेंथ की गेंद को सुदीप चटर्जी ने हल्के से गेंदबाज आदित्य कुमार की ओर खेला और इसी दौरान ईश्वरन क्रीज छोड़कर पानी पीने के लिए आगे बढ़ने लगे, जबकि गेंद डेड नहीं हुई थी। गेंद गेंदबाज की उंगलियों से लगकर मुड़ती हुई सीधे स्टंप्स से जा टकराई और इस वजह से अभिमन्यु को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सर्विसेज के गेंदबाज को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि नॉन स्ट्राइक पर खड़े ईश्वरन क्रीज से बाहर निकल चुके हैं। गेंद के स्टंप्स से टकराने के बाद ही उसे एहसास हुआ कि बल्लेबाज काफी बाहर थे। इसके बाद अपील की गई और मैदानी अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर को सौंपा, जिन्होंने अंततः उन्हें आउट करार दिया। दिन का खेल पूरा होने के बाद ईश्वरन ने माना कि यह पूरी तरह से उनकी गलती थी और उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या करना है।

ईश्वरन ने कहा, "पारी काफ़ी अच्छी चल रही थी, लेकिन मैंने जो गलती की, वह मेरे लिए भी बहुत हैरान करने वाली थी। कई लोग यह कह सकते हैं कि स्पोर्ट्समैनशिप के तहत विपक्षी टीम उन्हें वापस बुला सकती थी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। यह पूरी तरह से मेरी गलती थी। मुझे लगा कि गेंदबाज ने गेंद को पकड़ लिया है और मैं झट से आगे बढ़ गया, लेकिन गेंद गेंदबाज के हाथ से लगकर विकेट पर चली गई।"

इस संदर्भ में बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला से पूछा गया कि क्या यह ठीक उसी तरह की घटना थी, जैसी 2011 में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में इयान बेल के साथ हुई थी, और क्या सर्विसेज़ की टीम को उसी तरह ईश्वरन को वापस बुलाने के बारे में सोचना चाहिए था।

ये भी पढ़ें:बाबर, रिजवान को लगा करोड़ों का चूना, पोंजी स्कीम में फंसे, PCB ने शुरू की जांच

बंगाल के कोच ने कहा, "दोनों घटनाएं एक जैसी थीं, लेकिन आप उन्हें एक साथ जोड़कर नहीं देख सकते। वहां कोई और टीम थी और परिस्थितियां कुछ और थीं, लेकिन यहां हालात अलग थे और यह ईश्वरन की ही ग़लती थी। हालांकि ऐसा नहीं कहा जा सकता कि उनमें गेम अवेयरनेस की कोई कमी है। वह एक सीनियर खिलाड़ी हैं और उन्हें अपनी ज़िम्मेदारियों के बारे में बख़ूबी पता है, लेकिन क्रिकेट ऐसा ही है। यहां कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिन्हें आप पूरी तरह से समझा नहीं सकते।

यह जरूर है कि विपक्षी टीम उन्हें वापस बुलाने के बारे में सोच सकती थी, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उसमें कुछ गलत भी नहीं है। यहां गलती पूरी तरह से बल्लेबाज की थी और सब कुछ नियमों के हिसाब से हुआ।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।