गलत वजहों से चेन्नई सुपर किंग्स में हैं धोनी, एबी डीविलियर्स ने क्यों कहा ऐसा? जानिए

Mar 17, 2026 12:38 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एमएस धोनी एक बार फिर से आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 में वह चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए खेलेंगे। पिछले कई साल से कहा जा रहा है कि ये उनका आखिरी सीजन होगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है।

गलत वजहों से चेन्नई सुपर किंग्स में हैं धोनी, एबी डीविलियर्स ने क्यों कहा ऐसा? जानिए

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 में वह चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए खेलेंगे। पिछले कई साल से कहा जा रहा है कि ये उनका आखिरी सीजन होगा, लेकिन हर साल वे आगे खेलते हुए चले जा रहे हैं। आखिरी इंटरनेशनल मैच उन्होंने 2019 में खेला था और अब 2026 आ चुका है, लेकिन धोनी आईपीएल में एक्टिव हैं। सीएसके के लिए वे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और कुछ ही गेंदों के लिए मैदान पर आते हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने कहा कि अगर वह कप्तानी नहीं कर रहे हैं और निचले क्रम में खेल रहे हैं, तो वह टीम में जगह बनाने के लिए बस कोशिश कर रहे हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर एबी डिविलियर्स ने कहा, "अगर वह नंबर 8 या नंबर 9 पर बैटिंग करने वाले हैं और असल में कप्तानी नहीं कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि वह लगभग एक जगह बना रहे हैं और गलत वजहों से लगभग वहां पहुंच गए हैं। ट्रॉफी जिताने वाला कोई एक नहीं होता, आखिर में यह टीम की परफॉर्मेंस होती है। मुझे लगता है कि रुतुराज और संजू MS की जगह लेने के लिए एकदम सही खिलाड़ी हैं।"

दूसरी तरफ, पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि धोनी को पहले आकर 25-30 गेंदों का सामना करना चाहिए, ताकि मैचों में असर डाला जा सके। जियोस्टार पर उन्होंने कहा, “मुझे एमएस धोनी के नंबर 8 या 9 पर बैटिंग करने का कोई मतलब नहीं दिखता, क्योंकि उनमें अकेले दम पर मैच पलटने की काबिलियत है, जो CSK टीम का कोई दूसरा बैटर नहीं कर सकता। वह सिर्फ पांच या दस गेंदों तक बैटिंग करते हैं, तो सोचिए कि अगर माही भाई 25 या 30 गेंदें खेलें तो क्या कर सकते हैं।”

पुजारा एक सीजन सीएसके का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं CSK सेटअप में रहा हूं। उस माहौल में, खिलाड़ी बहुत कम्फर्टेबल रहते हैं; यह एक परिवार जैसा है। जब आप उस सेटअप में होते हैं, तो एक खिलाड़ी के तौर पर आपसे क्या उम्मीद की जाती है, इस बारे में क्लैरिटी होती है। लॉयल्टी भी एक अहम हिस्सा होती है, क्योंकि CSK के ज़्यादातर खिलाड़ी, अगर आप हिस्ट्री देखें, तो एक बार उस सेटअप का हिस्सा बनने के बाद लंबे समय तक टिके रहते हैं। टीम में अब बदलाव आ रहा है, इसलिए युवा खिलाड़ियों को थोड़ी ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।