
एबी डिविलियर्स के बेटे ने जड़ी हाफ सेंचुरी, गर्व से पिता का सीना हुआ चौड़ा
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का बेटा भी अपने पिता के रास्ते पर चलता दिख रहा है। अभी उसकी उम्र की क्या है, लेकिन उस बच्चे ने 'होनहार-बिरवान के होत चीकने पात' कहावत को सही ठहराते हुए एक क्रिकेट मैच में हाफ सेंचुरी जड़ी है।
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का बेटा भी अपने पिता की राह पर चल रहा है। अभी उसकी उम्र की क्या है, लेकिन उस बच्चे ने 'होनहार-बिरवान के होत चीकने पात' कहावत को एकदम सही ठहराया है। उसने एक मैच में हाफ सेंचुरी जड़ी है। नन्हें बेटे के प्रदर्शन से पिता का सीना गर्व से चौड़ा है। एबी डिविलियर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उससे जुड़ी स्टोरी लगाई है।

एबीडी ने इंस्टा स्टोरी में अपनी पत्नी डेनिएल डिविलियर्स के पोस्ट को रीशेयर किया है। डेनिएल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपने बेटे के मैच की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्होंने लिखा है, 'हमारे बेबी एबी ने कल अपना पहला पचासा जड़ा।'
एबी डिविलियर्स की गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में हुआ करती थी और उनकी निरंतरता कमाल की थी। एबीडी का भारत और भारतीयों से खास लगाव है। वह लंबे समय तक आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते नजर आए थे और वहां विराट कोहली संग उनकी केमिस्ट्री लाजवाब थी। अब भी दोनों दिग्गजों की पर्सनल केमिस्ट्री बहुत ही शानदार है।

एबी डिविलियर्स ने अपने करियर में 114 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 50.66 की शानदार औसत से उनके नाम 8765 रन दर्ज हैं। उनके नाम टेस्ट में 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं।
एबीडी के वनडे करियर की बात करें तो 228 मैच में उनके नाम 9577 रन दर्ज हैं। इनमें 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 78 टी20 इंटरनेशनल में 1672 रन दर्ज हैं।






