इससे बेहतर टीम नहीं बना सकते, IPL की किस टीम पर फिदा हुए आकाश चोपड़ा? विश्व कप विनर खिलाड़ियों को बताया रियल स्ट्रेंथ

Mar 14, 2026 09:10 am ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने वाला है। अब क्रिकेट पंडित हर टीम का विश्लेषण कर रहे हैं। आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स का विश्लेषण करते हुए इसे एक बेहतरीन टीम करार दिया है। उन्होंने अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को इस टीम की असली ताकत माना है।

इससे बेहतर टीम नहीं बना सकते, IPL की किस टीम पर फिदा हुए आकाश चोपड़ा? विश्व कप विनर खिलाड़ियों को बताया रियल स्ट्रेंथ

क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम का विस्तृत विश्लेषण किया है। पिछले 18 वर्षों से ट्रॉफी का इंतजार कर रही दिल्ली की टीम के पास इस बार एक बेहद संतुलित और मजबूत टीम है। चोपड़ा का मानना है कि इस बार टीम चयन में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है और यदि अब भी परिणाम नहीं मिलते, तो प्रबंधन को आत्मचिंतन करना होगा। उन्होंने अपने विश्लेषण में कहा, "अगर अब ना जीत पाओ तुम इस बार ट्रॉफी दिल्ली वालों तो भाई गिरेबान में झांक के देखना पड़ेगा, आईना बताएगा आपको आपकी सच्चाई क्योंकि टीम आपने बनाई है एकदम चौकस है।" चोपड़ा ने याद दिलाया कि दिल्ली 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन अब तक खिताब से दूर है।

अक्षर पटेल और कुलदीप यादव हैं टीम की असली ताकत

दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत उनकी स्पिन गेंदबाजी है, जिसे चोपड़ा टीम का 'इंजन रूम' मानते हैं। उनके पास अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और विप्रज निगम जैसे बेहतरीन विकल्प हैं। कुलदीप यादव के बारे में चोपड़ा ने कहा, "कुलदीप यादव अगर मैन टू मैन मार्किंग करें तो हम कहेंगे टॉप तीन अगर स्पिनर्स आपको इस लीग के ढूंढने हो तो कुलदीप यादव का नाम उसमें होगा। वह वास्तव में एक बहुत ही स्मार्ट ऑपरेटर हैं।" इसके अलावा, अक्षर पटेल (बापू) की ऑलराउंड क्षमता और विप्रज निगम की लेग स्पिन टीम को विविधता प्रदान करती है। चोपड़ा के अनुसार, दिल्ली का यह स्पिन आक्रमण किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने में सक्षम है।

राहुल को उनके अनुसार खेलने की छूट दें

बल्लेबाजी के मोर्चे पर दिल्ली के पास केएल राहुल के रूप में एक भरोसेमंद ओपनर और रन बैंक मौजूद है। चोपड़ा का मानना है कि राहुल को अपने स्वाभाविक खेल खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए, जबकि अन्य खिलाड़ी उनके इर्द-गिर्द आक्रामक रुख अपना सकते हैं। उन्होंने कहा, "केएल राहुल 500-600 रन का बैंक हैं, उन्हें उनके तरीके से खेलने दीजिए बाकी सब मारते जाएं।" टीम ने नीतीश राणा को जोड़कर अपने मध्यक्रम को और मजबूत किया है।

विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम

आकाश चोपड़ा ने बताया कि डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को एक विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम प्रदान करती है, जिससे वे किसी भी लक्ष्य को हासिल करने या बड़ा स्कोर खड़ा करने का दम रखते हैं।

तेज गेंदबाजी है दिल्ली की कमजोर कड़ी

हालांकि, टीम के सामने कुछ चुनौतियां और संभावित कमजोरियां भी हैं। चोपड़ा ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को थोड़ा अनिश्चित बताया है। टी नटराजन की फिटनेस और मुकेश कुमार द्वारा रन लुटाने की प्रवृत्ति चिंता का विषय हो सकती है। चोपड़ा ने कहा कि, "कमी ये आ जाती है कि इंडियन जो पेसिंग पेस का कंटिंजेंट है ना वो थोड़ा सा 50-50 लगता है।" इसके साथ ही, कश्मीर के नए गेंदबाज आकिब नबीदार पर 8 करोड़ का दांव खेला गया है, जो इस स्तर पर अभी अनटेस्टेड हैं। टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती शुरुआत से ही अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनना और उस पर कायम रहना होग।

अंतिम चार में पहुंचने की प्रबल दावेदार है DC

आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की है कि यह टीम इस साल पोडियम यानी शीर्ष स्थानों के करीब रहने की पूरी क्षमता रखती है। हेमंत बदानी, वेणुगोपाल राव और मुनाफ पटेल जैसे अनुभवी भारतीय कोचिंग स्टाफ की मौजूदगी टीम के लिए सकारात्मक पहलू है। चोपड़ा ने कहा, "टीम में दमखम तो इतना है कि यह पोडियम के इर्द-गिर्द आने चाहिए लॉजिकली, अगर यह पोडियम के इर्द-गिर्द नहीं आते तब अपने ऊपर सारा ब्लेम ले लेना चाहिए, इससे बेहतर टीम एकत्रित नहीं की जा सकती है।" अब सब कुछ कप्तान की रणनीति, खिलाड़ियों की फिटनेस और थोड़े से भाग्य पर निर्भर करेगा कि दिल्ली अपना पहला आईपीएल खिताब उठा पाती है या नहीं।

दिल्ली कैपिटल्स का Squad : अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, टी. नटराजन, नितीश राणा, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार, आकिब नबी, बेन डकेट, आशुतोष शर्मा, पथुम निसांका, अभिषेक पोरेल, लुंगी एंगिडी, काइल जैमीसन, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, विपराज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, साहिल पारख, त्रिपुराना विजय।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।