सावधान संजू सैमसन! फाइनल से पहले 'आकाशवाणी', ये कीवी पेसर है उनके लिए 'बड़ा खतरा'
आकाश चोपड़ा ने IND vs NZ T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले संजू सैमसन को चेतावनी दी है और कहा है कि उसने तुम्हें पहले भी परेशान किया है। सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रन नहीं बनाए थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन को एक बड़ी चेतावनी दी है। सैमसन ने सुपर 8 के आखिरी मैच में और सेमीफाइनल में दमदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को फाइनल का टिकट दिलाया है। अब फाइनल में भारत का सामना उस न्यूजीलैंड की टीम है, जिसके खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले संजू सैमसन रन नहीं बना सके। उनको पूरी सीरीज में मैट हेनरी ने परेशान किया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की भी तारीफ की।
संजू सैमसन ओपनिंग करे हैं और मैट हेनरी गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं। ऐसे में दोनों का आमना-सामना संभव लग रहा है। इस पर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि कीवी पेसर्स से संभलना होगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि संजू सैमसन को मैट हेनरी के खिलाफ थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि हेनरी स्मार्ट हैं। वह फुल बॉल करेगा और बॉल को आपसे दूर ले जाएगा। आप क्रीज के अंदर तक जाते हैं और उसने पहले भी आपको परेशान किया है। मुझे लगता है कि उसके खिलाफ पहली बॉल पर डक आया था। शायद यह गुवाहाटी का मैदान था। बॉल बिल्कुल फुल फेंकी गई थी और वह जाकर स्टंप्स से टकराई।"
उन्होंने आगे लॉकी फर्ग्यूसन को लेकर बात की और कहा, "यही प्लान होगा और न्यूजीलैंड बहुत अच्छा प्लान बनाएगा। इसलिए आपको उनके खिलाफ थोड़ा ध्यान से खेलना होगा। लॉकी फर्ग्यूसन तिरुवनंतपुरम में लास्ट मैच में आए और गेंद को स्टंप्स पर मारा। मैं आपसे उनके खिलाफ पूरी ताकत लगाने के लिए नहीं कहूंगा, क्योंकि हर बार 250 रन बनाना जरूरी नहीं है। आपको थोड़ा समय देकर तेजी दिखानी होगी।" मैट हेनरी ने तीसरे मैच में संजू सैमसन को पहली गेंद पर आउट किया था और आखिरी मैच में लॉकी फर्ग्यूसन ने अभिषेक और संजू को जल्दी आउट किया था।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



