सचिन तेंदुलकर ने चुना 2027 वर्ल्ड कप का भारतीय स्क्वॉड, आकाश चोपड़ा ने फेक न्यूज पर लगाई क्लास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आकाश चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर के नाम पर वायरल एक फेक भारतीय स्क्वॉड का पर्दाफाश किया है। पूर्व  भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश ने ‘झूठ के डीआरएस’ में इस बारे में बात की।

Sachin Tendulkar and Aakash Chopra
सचिन तेंदुलकर और आकाश चोपड़ा (फाइल फोटो)

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। वर्ल्ड कप में अभी एक साल से अधिक का समय बाकी है लेकिन इसकी चर्चा लगातार जारी है। कई क्रिकेटर्स आगामी वर्ल्ड कप के लिए अपने पसंदीदा भारतीय स्क्वॉड की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि, अनके दिग्गज क्रिकेटर्स के नाम से फेक भारतीय स्क्वॉड भी वायरल हैं। अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर भी ऐसा हो रहा है। आकाश चोपड़ा ने अपनी 'झूठ का डीआरएस' सीरीज में इसका जिक्र किया। उन्होंने फेक न्यूज पर क्लास लगाते हुए कहा कि सचिन का पसंदीदा भारतीय स्क्वॉड फर्जी है।

'श्रेयस अय्यर भी टीम के अंदर नहीं'

आकाश ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''वर्ल्ड कप के लिए सचिन की टीम भी आ गई। यह मैंने क्या पढ़ लिया? इसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, संजू सैमसन, केएल राहुल, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार हैं। सचिन पाजी की टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं हैं। श्रेयस अय्यर भी इस टीम के अंदर नहीं हैं। जब मैंने कमेंट देखे तो अनेक लोगों ने राहुल के सिलेक्शन पर संदेह जताया। कोई कह रहा कि श्रेयस को टीम में होना चाहिए कोई कह रहा कि बुमराह के बिना वर्ल्ड कप कैसे जीत पाएंगे। कइयों ने कहा कि रोहित को ही कप्तान बनाना चाहिए, यहां पाजी ने गलती कर दी। दरअसल, सचिन के नाम से चल रही यह टीम फर्जी है। उन्होंने कोई टीम नहीं बनाई है। अमूमन जब आप लोग झूठ बोलते हो तो भरोसेमंद लगता है। लगता है कि ऐसा हो सकता है। बुमराह और श्रेयस के बिना टीम बना रहे हो और उसपर सचिन पाजी की मुहर लगा दी। कैसे करते हो यह? आप झूठ के डीआरएस में पकड़े गए हैं।''

विराट कोहली ने नहीं दिया ये बयान

आकाश ने रविवार को भी एक फेक न्यूज का पर्दाफाश किया था, जिसमें विराट कोहली का भुवनेश्वर कुमार को लेकर झूठा बयान था। कोहली और तेज गेंदबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। आकाश ने कहा, ''कोहली ने क्या कह दिया भुवनेश्वर कुमार के बारे में। जरा पढ़िए तो सही। भुवनेश्वर जैसा गेंदबाज बार-बार नहीं मिलता। उनकी स्विंग और सीम करने की काबिलियत कमाल की है। उनको 2027 वर्ल्ड कप की टीम में जरूर होना चाहिए। उसी के नीचे एक और पोस्ट मैंने देखी। उसमें तो साफ-साफ ब्रेकिंग न्यूज लिख दिया कि भुवनेश्वर का वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्शन हो गया है। और उसके बाद लोगों ने बधाई देना शुरू कर दिया। बीसीसीआई के तारीफों के पुल बांध दिए। यह यकीन करने लायक है कि ऐसा हो सकता है। यह हमारा कन्फर्मेशन बायस भी है, क्योंकि बहुत से लोग चाहते हैं कि भुवी का टीम में आ जाए। हालांकि, न तो कोहली ने ऐसा कुछ कहा है, और न ही कोई टीम चुनी गई है। हम चाहते हैं कि वह टीम में आ जाए लेकिन यह फेक न्यूज है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सचिन ने चुना 2027 वर्ल्ड कप का भारतीय स्क्वॉड, आकाश ने फेक न्यूज पर लगाई क्लास