कौन जीतेगा IPL 2026 का खिताब? ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता को लेकर भी हुई भविष्यवाणी
IPL 2026 के विजेता से लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें और ऑरेंज कैप व पर्पल कैप को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपनी भविष्यवाणी कर दी है। आकाश चोपड़ा के अनुसार इस बार एक नई टीम चैंपियन बनेगी।

IPL 2026 का आगाज होने को है, 28 मार्च को सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले क्रिकेट पंडित हर किसी टीम का विश्लेषण करने में लगे हैं, साथ ही पूर्व खिलाड़ी अपनी-अपनी भविष्यवाणियां भी कर रही है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर व मौजूदा एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के विजेता से लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें और ऑरेंज व पर्पल कैप विजेताओं को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि आकाश चोपड़ा ने विजेता टीम के लिए उस टीम का नाम लिया है, जिसने आज तक खिताब नहीं जीता है। आईए जानते हैं बिना किसी देरी के।
क्रेक्स के वीडियो के अनुसार आकाश चोपड़ा के अनुसार इस बार आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें -मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स- होंगी।
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल खेला गया था, जिसमें बेंगलुरु ने पंजाब को हराकर पहली बार खिताब जीता था। आकाश चोपड़ा के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइंट्स जैसी तगड़ी टीमें इस बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी।
आकाश चोपड़ा के अनुसार इस बार ऑरेंज कैप टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले संजू सैमसन जीतेंगे। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिक 321 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल में ताबड़तोड़ पारियां खेली थी।
इसके अलावा उन्होंने पर्पल कैप के लिए जसप्रीत बुमराह को उम्मीदवार बताया है। बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
जब ईमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के बारे में उनसे पूछा गया तो आकाश चोपड़ा ने बिना कुछ सोचे वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया। 14 साल के वैभव ने पिछले सीजन अपनी प्रतिभा का जौहर सिर्फ 7 मैचों में दिखाया था, मगर इस सीजन उन्हें पूरे 14 मैच खेलने का मौका मिलेगा।
आईपीएल 2026 के विजेता की भविष्यवाणी करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि इस बार अक्षर पटेल कि अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स चैंपियन बन सकती है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


