Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Aakash Chopra picks Team India Playing XI for India vs Australia 1st T20I no place for Kuldeep Yadav
Team India Playing 11: पहले T20 मैच में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन? आकाश चोपड़ा ने बताए नाम

Team India Playing 11: पहले T20 मैच में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन? आकाश चोपड़ा ने बताए नाम

संक्षेप:

आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उनका कहना है कि कुलदीप यादव को इस टीम में जगह नहीं मिलेगी। 

Tue, 28 Oct 2025 11:15 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने माना है कि कुलदीप यादव को शायद शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाएगी। इसके पीछे का कारण आकाश चोपड़ा ने बताया है कि भारतीय टीम नंबर 8 पर एक ऑलराउंडर खिलाने के लिए देख रही है। उन्होंने माना है कि सिर्फ एक मैन स्पिनर टीम में होगा और वह वरुण चक्रवर्ती होंगे। पहला टी20 मैच कैनबरा में बुधवार 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पहले 6 खिलाड़ी पूरी तरह सेट हैं। उन्होंने कहा, “मैं प्लेइंग इलेवन बनाने की कोशिश करता हूं। शुभमन गिल के साथ अभिषेक शर्मा - ये दोनों ओपर होंगे। नंबर तीन पर सूर्यकुमार यादव और चार पर तिलक वर्मा होंगे। इसके बाद शिवम दुबे और संजू सैमसन होंगे, जो नंबर पांच पर 6 पर खेलेंगे या फिर इनमें से कोई ऊपर-नीचे होगा। इसलिए कहा जा सकता है कि टॉप 6 कन्फर्म हैं।”

आकाश चोपड़ा ने ये भी माना कि अक्षर पटेल को भी बाहर बैठना पड़ सकता है। अगर वे कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती के साथ जाएं। उन्होंने कहा, "वे नितीश कुमार रेड्डी को नंबर 7 पर खिलाना चाहते हैं। इसके बाद अक्षर पटेल को 8 नंबर पर रख सकते हैं। अगर आप कुलदीप और वरुण दोनों को खिलाते हैं तो अक्षर पटेल नहीं खेलेंगे। आपको अक्षर पटेल को बाहर बैठना होगा या फिर अक्षर को 7 पर खिलाते हैं तो यह उनके लिए थोड़ा जल्दी बल्लेबाजी करने वाली पायदान होगा।"

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, "अक्षर पटेल नंबर 7 पर होंगे तो आप 4 प्रोपर बॉलर 8 से 11 तक रख सकते हैं। हर्षित आपके फिर नंबर 8 होंगे, लेकिन ये पक्का नहीं हैं। वरुण चक्रवर्ती मेरे मुख्य स्पिनर होंगे, जबकि मैं पेसर्स के तौर पर अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को देखता हूं, इसलिए कुलदीप यादव को शायद जगह न मिल पाए।"

भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन (आकाश चोपड़ा का मुताबिक)

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |