आकाश चोपड़ा ने चुने 2027 वर्ल्ड कप के लिए टॉप 6 भारतीय, हार्दिक पांड्या की फॉर्म पर कही बड़ी बात

लाइव हिन्दुस्तान
share

आकाश चोपड़ा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय इलेवन के टॉप 6 संभावित खिलाड़ियों के बारे में बात की है। उन्होंने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जमकर प्रशंसा की।

Shubman Gill Virat Kohli and Aakash Chopra
केएल राहुल, विराट कोहली, शुभमन गिल और आकाश चोपड़ा (फाइल फोटो)

2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी एक साल का समय बाकी है लेकिन अभी से जमकर चर्चा हो रही है। भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली थी और टीम आगामी टूर्नामेंट में उस टीस को मिटाने की फिराक में होगी। आकाश चोपड़ा ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय इलेवन के टॉप 6 संभावित चुने हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश को लगता है कि आगामी वर्ल्ड कप की भारतीय प्लेइंग इलेवन में टॉप 6 में वही खिलाड़ी होंगे, जो 2023 में खेले थे।

'मुझे नहीं लगता कि कोहली की फॉर्म...'

आकाश ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''जब मैं बैटिंग ऑर्डर की पर डालता हूं तो 2023 और 2027 में कोई फर्क नजर नहीं आता। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनर हैं, जो 2023 में भी थे। दोनों अच्छी फॉर्म में हैं और उम्मीद है कि 2027 तक अच्छी फॉर्म रहेंगे। विराट कोहली तीन नंबर पर हैं। मुझे नहीं लगता कि कोहली की फॉर्म में भी कोई गिरावट आएगी। मैं, श्रेयस अय्यर को लेकर भी बहुत आश्वस्त हूं। वह मौजूदा दौर में वनडे क्रिकेट के सबसे अच्छे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने पिछले वनडे वर्ल्ड कप में नंबर-4 पर खेलते हुए 500 प्लस रन बनाए थे। केएल राहुल नंबर 5 पर रहेंगे। दुनिया का सबसे कोई वर्सेटाइल क्रिकेटर है तो वह राहुल हैं। टेस्ट में शरीर के पास डिफेंस। टी20 में दूर जाकर बड़े-बड़े शॉट लगाया और वनडे क्रिकेट में फिनिशर का रोल अदा करना।''

'हार्दिक की कभी खराब फॉर्म नहीं देखी'

उन्होंने आगे कहा, ''नंबर 6 पर हार्दिक पांड्या हैं। हालांकि, फिटनेस का सवाल है। हो सकता है कि एक साल बाद हमारी राय थोड़ी से बदल लीजिए। हार्दिक इकलौते हैं, जिनके पास उस तरह का स्किल सेट है। बाकी भी लोग हैं, जो तेज गेंदबाजी और बैटिंग करते हैं लेकिन हार्दिक-हार्दिक ही हैं। हमने काफी कोशिश की है मगर हार्दिक जैसा दूसरा नहीं। मैंने उनकी कभी खराब फॉर्म में नहीं देखी। वह बैटिंग-बॉलिंग किसी ना किसी तरीके से योगदान देते हैं। अगर हार्दिक फिट रहते हैं और उपलब्ध रहते हैं तो वह नंबर 6 पर होंगे। मेरे विचार में वह इस नंबर पर बहुत ही अहम हैं।'' कुछ दिनों में 33 साल के होने जा रहे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक अनफिट होने के कारण आईपीएल 2026 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। उनकी वापसी को लेकर कई बार अपडेट आया लेकिन पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि विकेटकीपर ईशान किशन बैकअप बल्लेबाज की रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं।

'ईशान ऐसे प्लेयर हैं जो हर काम में...'

आकाश ने कहा, ''आपको एक बैकअप बैटर या कीपर चाहिए। ओपनर और मिडिल ऑर्डर भी चाहिए। एक ही बंदा यह काम करता है, वह ईशान किशन हैं। अभी ईशान रेस में सबसे आगे हैं। वह ओपन कर लेते हैं, मिडिल ऑर्डर में भी आ जाते हैं। आपने अभी उन्हें एशियन गेम्स 2026 में देखा, जहां 80 रनों की पारी खेली। आप उनसे कीपिंग करवा लो, वो कर लेते हैं। वह एक ऐसे प्लेयर हैं जो हर काम में फिट बैठते हैं।'' उन्होंने दो और दावेदारों का जिक्र किया। कमेंटेटर ने कहा, ''दो-तीन नाम और हैं। हम बैकअप बैटर की बात कर रहें तो एक चाहिए होगा। यशस्वी जायसवाल ओपनर हैं। क्या ओपनर के चक्कर में कुछ और कुर्बान करेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग भी करते हैं। मिडिल ऑर्डर में भी खेलते हैं। लेकिन विकेटकीपर का विकल्प अब भी खाली है। विकेटकीपर आपको चाहिए। उस दृष्टिकोण से जब आप देखते हैं तो ईशान किशन हैं। वह सभी पैमानों पर खरे उतरते हैं।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आकाश ने चुने वर्ल्ड कप के लिए टॉप 6 भारतीय, हार्दिक की फॉर्म पर कही बड़ी बात