Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Aakash Chopra picks his all time India Test XI From MS Dhoni Rohit Sharma to Sourav Ganguly Snubbed
आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन, धोनी-रोहित से लेकर गांगुली का काटा पत्ता

आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन, धोनी-रोहित से लेकर गांगुली का काटा पत्ता

संक्षेप: Aakash Chopra All-Time India Test XI: आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा ऑल टाइम इंडिया टेस्ट इलेवन चुनी है। उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया। आकाश ने एमएस धोनी पर ऋषभ पंत को तरजीह दी।

Sun, 29 June 2025 08:23 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन चुनी है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश ने एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का अपनी टीम से पत्ता काट दिया। उन्होंने सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग का चुनाव सलामी बल्लेबाज के रूप में किया। गावस्कर अपनी तकनीक और धैर्य के लिए जाने जाते थे जबकि सहवाग ने 'विस्फोटक' बैटिंग से विरोधी टीमों के परखच्चे उड़ाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आकाश ने तीसरे नंबर पर 'द वॉल' के नाम से मशहूर रहे राहुल द्रविड़ को रखा। उन्होंने चौथे पायदान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को जगह दी। सचिन के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन (15921) और सेंचुरी (51) बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। पांचवें स्थान पर विराट कोहली हैं। आकाश ने कहा, ''कोहली को नंबर 4 पर रखने की कोशिश कर सकते थे लेकिन आप सचिन से आगे नहीं रख पाओगे। वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी नंबर पांच पर हो सकता था। सौरव गांगुली भी दावेदार हैं लेकिन कोहली को ही इस नंबर पर होना चाहिए।''

ये भी पढ़ें:बर्मिंघम में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय, पंत रचेंगे इतिहास!

आकाश ने धोनी पर 27 वर्षीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को तरजीह दी। आकाश ने इंस्टाग्राम पर कहा, ''कुछ समय पहले तक इस जगह पर एमएस धोनी हुआ करते थे लेकिन अब पंत भारत के बेस्ट टेस्ट विकेटकीपर हैं। वह मेरी टीम में छठे नंबर पर रहेंगे।'' बता दें कि पंत हाल ही में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बने हैं। वह अब तक आठ सेंचुरी जड़ चुके हैं। धोनी ने अपने करियर में छह टेस्ट शतक लगाए। पंत ने 44 टेस्ट मैचों में 3200 रन बना लिए हैं और धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन जोड़े।

ये भी पढ़ें:बुमराह के 'डर' से इंग्लैंड ने जल्दी निपटाया ये काम... जेमी स्मिथ ने किया खुलासा

आकाश ने नंबर 7 पर ऑलराउंडर स्लॉट के लिए महान कपिल देव का चुनाव किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट और 5248 रन बनाए। उन्होंने पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को नंबर 8 पर और अनिल कुंबले को नंबर 9 पर चुना क्योंकि दोनों का मैच जीतने का बेहतरीन रिकॉर्ड है। आकाश ने तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को जगह दी।

आकाश चोपड़ा की ऑल टाइम इंडिया टेस्ट XI: सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत, कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |